त्रिवंचुरें त्रिवृता रथेना यातम स्विना. माध्व : सोमस्य पीतये. अर्थात बलदायक प्राण और अपान तथा माधुर्य आदि गुण से संयुक्त-वीर्य शक्ति को विलीन करने के लिए तीन प्रकार के बन्धनों वाले -:वात, पित, तथा "कफ" इन तीनो प्रकृति वाले पदार्थो से बंधे हुए तीन गुण, सत्व,रज और तमाल -- इस शारीर को प्राप्त हो.
प्राण और अपान की गति को नियंत्रित करके वीर्य शक्ति को शरीर में विलीन के लिए शरीर रचना का ज्ञान आवश्यक है. इस शरीर में वात' पीत और कफ इन तीन पदार्थो की प्रकृति के आधार पर हमारे भीतर "सतोगुण, रजो गुण और तमोगुण का विकास होता है. परन्तु जो उपासक शरीर की इस संरचना को जानता है वही अपने प्राण व अपान को नियंत्रित कर लेता है.
"प्राण वायु और अपान वायु के नियंत्रण से उपासकों का शरीर बलवान बना रहता है. उनकी वाणी में ओज रहती है. वे प्रभु स्तुति में निरंतर दिव्य आनंद को प्राप्त करते रहते हैं.
"प्राण और अपान शरीर में ग्रहण करने और विसर्जित करने की क्रियाएं है. इससे शरीर स्वस्थ बना रहता है. (ऋग्वेद भाग -२ )
हम देखते है की वेद में भी वीर्य की महत्ता है. इसके सम्बन्ध में तैतरीय उपनिषद में भृगु - वल्ली में देखे की उनका क्या मंतव्य है.
ऋषि भृगु, वरुण के पुत्र हैं. भृगु ने पिता से जिज्ञासा प्रकट की. भगवन्! मै ब्रह्म को जानना चाहता हूँ. कृपा करके ब्रह्म तत्व को समझाये!
वरुण बोले- तात! अन्न, प्राण, नेत्र, श्रोत, मन और वाणी -ये सभी ब्रह्म की उपलब्धि के द्वार हैं. इन सभी में ब्रह्म की सत्ता स्फुरित हो रही है. जीवनोपयोगी क्रिया करने में समर्थ होते हैं और महाप्रलय के समय जिनमे विलीन हो जाते है. उनको, वास्तव में जानने की इच्छा कर. वे ही ब्रह्म है.
अर्थात् अन्न, प्राण, नेत्र, श्रोत, मन और वाणी - ये सभी ब्रह्म के स्थूल रूप हैं.
पिता के आदेशानुसार भृगु तप के लीन हो गए. कठिन तपस्या को पूरा करने के बाद भृगु ने पिता से कहा- ब्रह्म के सारे लक्षण मन में पाए जाते हैं. मन से सब प्राणी उत्पन्न होते है. स्त्री और पुरुष के मानसिक प्रेम पूर्ण सम्बन्ध से ही प्राणी बीज रूप(वीर्य) से माता के गर्भ में आकर उतपन्न होते है. उत्पन्न होकर मन से ही इन्द्रियों द्वारा समस्त जीवनोपयोगी वस्तुओं का उपभोग करके जीवित रहते हैं तथा मरने के बाद मन में ही प्रविष्ट हो जाते है. मरने के बाद शरीर में प्राण और इन्द्रियां नहीं रहती, इसलिए मन ही ब्रह्म है.
वीर्य का आविर्भाव
अन्न के बीज मिट्टी में बोया जाता है. वृष्टि से सिंची जाती है. हवा और सूर्य से अन्न प्रस्फुटित होता है. कई युग्मों के सहयोग से अन्न तैयार किया जाता है. भोजन के माध्यम से जीवों के शरीर में वीर्य का निर्माण होता है. यह सृष्टि संचालन के लिए आवश्यक है यानी सारथी है. पुन: वीर्य का अंत प्रकृति में ही हो जाता है. यानी प्रकृति से पैदा हुआ और प्रकृति में विलीन हो जाता है. इस आधार पर वरुण ने भृगु को पुन: तप करने के लिए भेजा. यानी ब्रह्म वह तत्व है जिसका किसी अवस्था में विलय नहीं होता है. यह सर्वोपरि है. वरुण यही कहना चाहते थे. वे चाहते थे की भृगु स्वयं यत्न करें और यंहा तक पहुँचे.
गीता में भी उक्त तीनों गुणों का बार-बार वर्णन है. रज, सत्व और तम. लेकिन इसके उत्पति का कारण का वर्णन नहीं है. जहाँ प्रकृति का सम्बन्ध है तो यंह स्पष्ट हो जाता है की इसका भी कारण प्रकृति ही है. कोई संदेह नहीं है.
अब किस प्रकार किसी में रजो गुण और किसी में तमो गुण और किसी में सत्वो गुण विद्यमान होता है ?
समागम होते वक्त अगर दोनों में धार्मिक प्रवृत्ति विद्यमान है तो सत्वो गुण मौजूद होता है.
समागम होते वक्त अगर दोनों में से किसी भी एक के प्रवृति में भोग और विलास की जिज्ञासा होती है तो विद्यमान है तो रजो गुण मौजूद होता है.
समागम होते वक्त दोनों में से अगर किसी का मन क्रोध और हिंसा और इसी तरह क़ि उतपात जैसे दिमाग में हलचल पैदा होती रहती है तो उस जनित में तमोगुण विद्यमान होता है.
सत्वगुणित संतति के लिए ब्रह्मचर्य नियमों का पालन करते हुये समागम की जरुरत है.
Tags:-
life, air, heart, mind, mother, Surya, solar, geeta