totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>सत्तू का सात्त्विक दान
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
सत्तू का सात्त्विक दान
 
Posted by: anjalisen
2012-05-24 04:02:42
815 Views
Comments : 0
 
महाभारत युद्ध की समाप्ति के पश्चात महाराज युधिष्ठिर ने अश्वमेघ यज्ञ किया. उन्होंने ब्राह्मणों दीन-दुखियों आदि को दान आदि से भलीभाँति तृप्त किया. लोग उनकी प्रशंसा करने लगे. तभी एक नेवला वहाँ आया. उसकी आँखे नीली थी और उसके शरीर के एक ओर का भाग सोने का था. पहले तो वह गरजा, फ़िर उसने मनुष्य की बोली में कहा-
''हे राजाओं ! क्या है तुम्हारा यह यज्ञ ! यह तो कुरुक्षेत्र में में रहने वाले उस उच्छवृत्ति उदार ब्राह्मण के सेर भर सत्तू - दान के बराबर भी नहीं है''
सब लोग नेवले की बात सुनकर चकरा गये. तब उसने कहा - कुछ दिन पहले की बात है धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में एक ब्राह्मण रहते थे. वे उच्छवृत्ति से अपना जीवन निर्वाह करते थे. कबूतर की तरह अन्नदाना चुनकर लाते और उसी से कुटुम्ब का पालन करते थे. तीन-तीन दिन पर छठे काल में ही भोजन करते थे. यदि किसी दिन उस समय भोजन न मिलता तो दूसरे छठे काल में ही भोजन करते.
एक बार भयंकर अकाल पड़ा. कई दिन तक वे सपरिवार भूखे रहे. फ़िर उन्हें सैर भर जौं मिले. उसका सत्तू बनाकर उन्होंने चार भागो में बाँटा. एक पाव पुत्र के लिये, एक पाव पुत्र वधु के लिये, एक पाव पत्नी के लिये और एक पाव अपने लिये.
ब्राह्मण परिवार भोजन करने के लिये बैठा ही था तभी एक ब्राह्मण अतिथि पधारे. अतिथि को देखकर सभी लोग बहुत प्रसन्न हुये और ब्राह्मण ने बड़े आदर से अतिथि से प्रार्थना की.
हे ब्राह्मण देवता ! न्यायपूर्वक पैदा किया हुआ यह परम पवित्र सत्तू आपकी सेवा में अर्पित है. आप इसे स्वीकार करें. अतिथि ने प्रेमपूर्वक सत्तू पा लिया पर इतने से उसका पेट नही भरा. यह देख ब्राह्मणी ने अपने हिस्से का सत्तू अतिथि को भेट करने की प्रार्थना की. वह सत्तू पा लेने पर भी अतिथि भूखा जान पड़ा. तब ब्राह्मण के बेटे ने आग्रह करके पिता से अपने हिस्से का सत्तू उसे दिलाया. अतिथि फ़िर भी भूखा जान पड़ा, तब पुत्र-वधु ने अपने शवशुर से प्रार्थना की कि मेरे हिस्से का भी सत्तू अतिथि को अर्पण कर दिजिये. पुत्रवधु के हिस्से का भी सत्तू खाने के बाद अतिथि तृप्त हो गया.
अतिथि स्वयं धर्मराज थे. ब्राह्मण के श्रेष्ठ दान से वे बहुत प्रसन्न हुये. बोले-
हे ब्राह्मण ! प्राण संकट के समय भी यह सब सत्तू तुमने शुद्ध हृदय से दान किया है, इसलिये तुमने उस पुण्य कर्म के प्रभाव से स्वर्गलोक पर विजय पा ली.
भूख मनुष्य की बुद्धि को चौपट कर देती है. वह उसकी धर्म की भावना को मिटा देती है. ऐसी हालत में मनुष्य अपना धीरज खो बैठता है. जो आदमी भूख को जीत लेता है, वह निश्चय ही स्वर्ग पर विजय पा लेता है.
ब्राह्मण देवता ! राजा रन्तिदेव के पास जब कुछ भी नही रग गया, तब उन्होंने शुद्ध हृदय से केवल जल का दान किया. इससे उन्हें स्वर्गलोक मिला था.
हे तात ! अन्याय से पाये हुये धन से बड़े-बड़े दान करने पर धर्मदेव को उतनी प्रसन्नता नही होती, जितनी प्रसन्नता न्याय से पैदा किये हुये अन्न के श्रद्धापूर्वक दान से होती है.
तुमने यह जो दान का फ़ल पाया है, उसकी तुलना बहुत दानवाले अश्वमेघ और राजसूर्य यज्ञ से भी नही की जा सकती. सैर भर सत्तू का दान करके तुमने अक्षय ब्रह्मलोक जीत लिया है.
नेवले ने कहा कि- जब यह पूरा परिवार विमान पर बैठकर स्वर्ग को चला गया तो मैं अपने बिल से बाहर निकला. मैं उस कीचड में लोटा, जहाँ पर अतिथि ने अपने जूठे हाथ धोये थे. वहाँ गिरे हुये अन्न के कणों में लोटने से मेरा मस्तक और आधा शरीर सोने का हो गया. मैं युधिष्ठिर के इस यज्ञ की प्रशंसा सुनकर आया था. सोचा था कि यहाँ आने से मेरा रहा-बचा आधा शरीर भी सोने का हो जायेगा परन्तु ऐसा नही हुआ. तभी तो मैं कहता हूँ कि यह यज्ञ उस ब्राह्मण के सत्तू-दान के बराबर भी नही है.
इतना कहकर वह नेवला वहाँ से अन्तर्धान हो गया.
अद्रोहः सर्वभूतेषु सन्तोषः शीलमार्जवम्
तपो दमश्च सत्यं च प्रदानं चेति सम्मतम्
किसी भी प्राणी से बैर न करना, मन में संतोष रखना, शील का पालन करना, सरल होना, तपस्या करना, मन और इन्द्रियों को संयम में रखना, सत्य बोलना और दान करना, इनमें से एक-एक गुण बड़े बड़े यज्ञों के समान है.
Tags:- Weasel, Mahabharata, yudhisthira, mahabharata story, sattu, dharmraj
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved