totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>सत्यनारायण व्रत कथा भाग - 4
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
सत्यनारायण व्रत कथा भाग - 4
 
Posted by: Vikasg21
2013-12-07 06:00:25
1249 Views
Comments : 0
 
चतुर्थ अध्याय
श्री सूतजी ने आगे कहा - वैश्य ने मंगलाचार करके यात्रा आरम्भ की और अपने नगर को चला| उनके थोड़ी दूर आगे बढ़ने पर दंडी वेशधारी श्री सत्यनारायण भगवान् ने उससे पूछा - हे साधु ! तेरी नाव में क्या है अभिमानी वणिक हँसता हुआ बोला- हे दंडी ! आप क्यों पूछते है ? क्या धन लेने की इच्छा है ? मेरी नाव में बेल पत्रादि भरे हुए है | वैश्य के कठोर वचन सुनकर दंडी वेशधारी श्री सत्यनारायण भगवान ने कहा- तुम्हारा वचन सत्य हो ! ऐसा कहकर वे वहां से चले गए और कुछ दूर जाकर समुन्द्र के किनारे बैठ गए | दंडी महाराज के जाने के पश्चात् वैश्य ने नित्यक्रिया से निवृत होने के बाद नाव को ऊँची उठी देखकर अचम्भा किया तथा नाव में बेल पत्ते आदि देखकर मूर्छित हो धरती पर गिर पड़ा | मूर्छा खुलने पर अत्यंत शोक प्रकट करने लगा | तब उसके जमाता ने कहा - आप शोक न करें | यह दंडी महाराज का श्राप है | अतः उनकी शरण में ही चलना चाहिए, तभी हमारी मनोकामना पूरी होगी | जमाता के वचन सुनकर वह साधु नामक वैश्य साधु महाराज के पास पहुंचा और अत्यंत भक्ति-भाव से प्रणाम करके बोला- मैंने जो आपसे असत्य वचन कहे थे, उनके लिए मुझे क्षमा करें | ऐसा कहकर महान शोकातुर हो रोने लगा | तब दंडी भगवान् बोले - हे वाणिक पुत्र ! मेरी आज्ञा से बार- बार तुझे दुःख प्राप्त हुआ है, तू मेरी पूजा से विमुख हुआ है | साधु नामक वैश्य ने कहा - हे भगवान् ! आपकी माया से ब्रह्मा आदि देवता भी आपके रूप को नहीं जान पाते, तब मै अज्ञानी भला कैसे जान सकता हूँ | आप प्रसन्न होइए, मै आपनी सामर्थ्य के अनुसार आपकी पूजा करूँगा | मेरी रक्षा करो और पहले के समान मेरी नौका को धन से पूर्ण कर दो| उसके भक्तियुक्त वचन सुनकर श्री सत्यनारायण भगवान् प्रसन्न हो गए और उसकी इच्छानुसार वर देकर अंतर्ध्यान हो गए | तब ससुर और जमाता दोनों ने नाव पर आकर देखा कि नाव धन से परिपूर्ण है | फिर वह भगवान् सत्यनारायण का पूजन कर साथियों सहित अपने नगर को चला | जब वह अपने नगर के निकट पहुंचा तब उसने एक दूत को अपने घर भेजा | दूत ने साधु नामक वैश्य के घर जाकर उसकी पत्नी को नमस्कार किया और कहा- आपके पति अपने दामाद सहित इस नगर के समीप आ गए है | लीलावती और उसकी कन्या कलावती उस समय भगवान का पूजन कर रही थीं | दूत का वचन सुनकर साधु की पत्नी ने बड़े हर्ष के साथ सत्यदेव का पूजन पूर्ण किया और अपनी पुत्री से कहा- मै अपने पति के दर्शन को जाती हूँ, तू कार्य पूर्ण कर शीघ्र आ जाना | परन्तु कलावती पूजन और प्रसाद छोड़कर अपने पति के दर्शन को चली गई | प्रसाद कि अवज्ञा के कारन सत्यदेव ने रुष्ट हो, उसके पति को नाव सहित पानी में डूबा दिया | कलावती अपने पति को न देखकर रोती हुई जमीन पर गिर पड़ी | नौका को डूबा हुआ तथा कन्या को रोती हुई देखकर साधु नामक वैश्य दुखित हो बोला- हे प्रभु ! मुझसे या मेरे परिवार से जो भूल हुई है, उसे क्षमा करो | उसके दीन वचन सुनकर सत्यदेव भगवान प्रसन्न हो गए | आकाशवाणी हुई- हे वैश्य ! तेरी कन्या मेरा प्रसाद छोड़कर आई है, इसलिए इसका पति अद्रश्य हुआ है | यदि वह घर जाकर प्रसाद खाकर लौटे तो इसका पति अवश्य मिलेगा | आकाशवाणी सुनकर कलावती ने घर पहुँच कर प्रसाद खाया और फिर अपने पति के दर्शन किये | तत्पश्चात साधू वैश्य ने वहीँ बंधु-बांधवों सहित सत्यदेव का विधि-पूर्वक पूजन किया | वह इस लोक का सुख भोगकर अंत में स्वर्गलोक को गया | || इति श्री सत्यनारायण व्रत कथा का चतुर्थ अध्याय सम्पूर्ण ||
Tags:- Satyanarayan Vrat Katha,Bhakti,Vrat Katha, Sutji, सत्यनारायण व्रत कथा,चतुर्थ अध्याय,मंगलाचार,बेलपत्रादि,वेशधारी,ससुर,जमाता
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved