totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>सत्यनारायण व्रत कथा भाग - 5
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
सत्यनारायण व्रत कथा भाग - 5
 
Posted by: Vikasg21
2013-12-07 06:01:09
1217 Views
Comments : 0
 
पंचम अध्याय
श्री सूतजी ने आगे कहा - हे ऋषियों ! मैं एक और भी कथा कहता हूँ, सुनो - प्रजापालन में लीन तुंगध्वज नाम का एक राजा था | उसने भगवान् सत्यदेव का प्रसाद त्यागकर बहुत दुःख पाया | एक समय राजा वन में वन्य पशुओं को मारकर बड़ के वृक्ष के नीचे आया | वहां उसने ग्वालों को भक्ति-भाव से बंधु-बांधवों सहित श्री सत्यनारायण जी पूजन करते देखा | परन्तु राजा देखकर भी अभिमानवश न तो वहां गया और न ही सत्यदेव भगवान् को नमस्कार किया | जब ग्वालों ने भगवान् का प्रसाद उसके सामने रखा तो वह प्रसाद त्यागकर अपने नगर को चला गया | नगर में पहुंचकर उसने देखा कि उसका सब कुछ नष्ट हो गया है | वह समझ गया कि भगवान् सत्यदेव ने ही किया है | तब वह उसी स्थान पर वापस आया और ग्वालों के समीप गया और विधिपूर्वक पूजन कर प्रसाद खाया | तो सत्यनारायण भगवान् कि कृपा से सबकुछ पहले जैसा ही हो गया और दीर्घ काल तक सुख भोगकर मरने पर स्वर्गलोक को चला गया | जो मनुष्य इस परम दुर्लभ व्रत को करेगा , श्री सत्यनारायण भगवान् की कृपा से उसे धन- धान्य की प्राप्ति होगी | बंदी बंधन से मुक्त होकर निर्भय हो जाता है | संतानहीन को संतान प्राप्त होती है तथा सब मनोरथ पूर्ण होकर अंत में वह बैकुंठ धाम को जाता है | जिन्होने पहले इस व्रत को किया अंत में उनके दूसरे जन्म की कथा भी सुनिए | शतानंद नामक वृद्ध ने भी इस व्रत को किया, जिसने सुदामा के रूप में जन्म लेकर श्री कृष्ण की भक्ति कर मोक्ष प्राप्त किया | उल्कामुख नामक महाराज इस व्रत के पुण्य से राजा दशरथ बने और श्री रंगनाथ का पूजन कर मृत्यु के बाद बैकुंठ को प्राप्त हुए | साधु नामक वैश्य ने सत्यप्रतिज्ञ राजा मोरध्वज बनकर अपने पुत्र को आरे से चीरकर मोक्ष प्राप्त किया | वह भी इसी व्रत का फल था | इसी तरह महाराज तुंगध्वज स्वयंभू मनु हुए जिन्होंने बहुत से लोगों को भगवान् की भक्ति में लीन कर मोक्ष प्राप्त किया | लकडहारा भील अपने अगले जन्म में गुह नामक निषाद राजा हुआ, जिसने भगवान् राम के चरणों की सेवाकर मोक्ष प्राप्त किया |
|| इति श्री सत्यनारायण व्रत कथा का पंचम अध्याय सम्पूर्ण ||

श्री सत्यनारायण भगवान की आरती

जय लक्ष्मीरमणा, श्री जय लक्ष्मीरमणा । सत्यनारायण स्वामी, जनपातक हरणा ॥ ॐ जय… रत्न जड़ित सिंहासन, अद्भुत छवि राजे । नारद करत निराजन, घंटा ध्वनि बाजे ॥ ॐ जय… प्रगट भये कलि कारण, द्विज को दरश दियो। बूढ़ो ब्राह्मण बनकर, कंचन महल कियो ॥ ॐ जय… दुर्बल भील कठारो, इन पर कृपा करी। चंद्रचूड़ एक राजा, जिनकी विपत्ति हरी ॥ ॐ जय… वैश्य मनोरथ पायो, श्रद्धा तज दीनी । सो फल भोग्यो प्रभुजी, फिर स्तुति कीनी ॥ ॐ जय… भाव भक्ति के कारण छिन-छिन रूप धरयो । श्रद्धा धारण कीनी, तिनको काज सरयो ॥ ॐ जय… ग्वाल बाल संग राजा, वन में भक्ति करी ॥ मनवांछित फल दीन्हो, दीनदयाल हरी ॥ ॐ जय… चढ़त प्रसाद सवाया, कदली फल मेवा ॥ धूप दीप तुलसी से, राजी सत्यदेवा ॥ ॐ जय… सत्यनारायण की आरति, जो कोइ नर गावे । कहत शिवानंद स्वामी, वांछित फल पावे ॥ ॐ जय…
Tags:- Satyanarayan Vrat Katha,Bhakti,Vrat Katha, Sutji, Shri Satyanarayan Aarti, सत्यनारायण व्रत कथा,पंचम अध्याय,लक्ष्मीरमणा,सिंहासन,सत्यदेव भगवानà¥
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved