totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>सत्यनारायण व्रत कथा भाग -1
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
सत्यनारायण व्रत कथा भाग -1
 
Posted by: Vikasg21
2013-12-07 05:58:12
797 Views
Comments : 0
 
पूजन सामग्री:
केले के खम्बे, कलश, पाँच रत्न,चावल, धुप, पुष्प माला, अंग वस्त्र, नैवैध्य, आम के पत्ते, वस्त्र, सोने की प्रतिमा, कपूर, गुलाब के फूल, दीप, तुलसी, पान, पंचामृत(घी, दही, शहद, तुलसी का पत्ता, शक्कर), प्रसाद (आटे, घी और शक्कर से बना)व्रत करने वाला पूर्णिमा,संक्रांत या एकादसी के दिन,संध्या स्नान आदि से निवृत्त होकर,पूजा स्थान में आसन पर बैठकर और श्री गणेश,गौरी,वरुण,विष्णुजी आदि नव देवताओं का ध्यान करके,पूजन करे और संकल्प करे कि मैं श्री सत्यनारायण स्वामी का पूजन तथा श्रवण सदैव करुँगा| पुष्प हाथों में लेकर,श्री सत्यनारायण स्वामी का ध्यान करे|पुष्प,धुप,दीप,नैवेद्य आदि से युक्त होकर स्तुति करें|'हे भगवन,मैंने श्रद्धा पूर्वक फल,जल,आदि सब सामग्री आपको अर्पण की है; इसे स्वीकार कीजिये,आपदाओं से मेरी रक्षा कीजिये, मेरा आपको बारम्बार नमस्कार है| इसके बाद श्री सत्यनारायण की कथा पढ़े अथवा श्रवण करें|
पहला अध्याय
एक समय नेमिशारणय तीर्थ में शौनिक आदि अठासी हज़ार ऋषियों ने श्री सूतजी से पूछा- "हे प्रभु! इस कलयुग में विद्या रहित मनुष्यों को प्रभु भक्ति किस प्रकार मिलेगी तथा उनका उद्धार कैसे होगा? इसलिए हे मुनिश्रेष्ठ, कोई ऐसा तप कहिये जिस से थोड़े समय में पुण्य प्राप्त हो तथा मनोवांछित फल मिले| सर्वशास्त्रज्ञाता श्री सूतजी बोले, "हे वैष्णवों में पूज्य- आप सब ने सर्व प्राणियों के हित की बात पूछी है | अब में उस श्रेष्ठ व्रत को आप लोगो में कहूँगा, जिस व्रत को नारदजी ने श्री लक्ष्मीनारायण से पूछा था और श्री लक्ष्मीपति ने मुनि श्रेष्ठ नारद से कहा था,सो ध्यान से सुनिये|
मुनिनाथ सुनो यह सत्यकथा सब कालहिं होय महासुखदाई | ताप हरे, भाव दूर करे, सब काज सरे सुख की अधिकाई ||
अति संकट में दुःख दूर करे सब ठौर कुठौर में होत सुहाई | प्रभु नाम चरित गुणगान किये बिन कैसे महाकलि पाप नसाई ||
एक समय,योगीराज नारद जी दूसरों के हित की इच्छा से, अनेक लोकों में घूमते हुए मृत्युलोक में आ पहुँचे| वहाँ बहुत योनियों में जन्मे हुए प्रायः सभी मनुष्यों को अपने कर्मों के द्वारा अनेक दुखों से पीड़ित देखकर किस यत्न के करने से निश्चय ही इनके दुखों का नाश हो सकेगा, ऐसा मन में सोचकर विष्णुलोक को गये | वहाँ श्वेत वर्ण और चार भुजाओं वाले देवों के ईश नारायण को (जिनके हाथों में शंख, चक्र, गदा और पद्म थे, तथा वनमाला पहने हुए थे) देखकर स्तुति करने लगे | "हे भगवन, आप अत्यंत शक्ति से संपन्न हैं | मन तथा वाणी भी आपको नहीं पा सकती, आपका आदि, मध्य और अंत नहीं है, निर्गुण स्वरुप श्रृष्टि के आदि, भूत व भक्तों के दुखों को नष्ट करने वाले हैं, आपको मेरा नमस्कार है |" नारदजी से इस प्रकार स्तुति सुनकर विष्णु भगवान बोले कि "हे मुनिश्रेष्ठ-आपके मन में क्या है? आपका यहाँ किस काम के लिए आगमन हुआ है? निःसंकोच कहो|" तब नारदमुनि बोले, "मृत्यु लोक में सब मनुष्य जो अनेक योनियों में पैदा हुए हैं, अपने अपने कर्मों के द्वारा अनेक प्रकार के दुखों से दुखी हो रहे हैं| हे नाथ, मुझपर दया रखते हैं तो बतलायें कि उन मनुष्यों के सब दुःख थोड़े से ही प्रयत्न से कैसे दूर हो सकते हैं?" श्री विष्णु भगवानजी बोले कि "हे नारद, मनुष्यों की भलाई के लिए तुमने यह बहुत अच्छी बात पूछी| जिस काम के करने से मनुष्य मोह से छूट जाता है, वह मै कहता हूँ, सुनो| बहुत पुण्य का देने वाला, स्वर्ग तथा मनुष्य लोक दोनों में दुर्लभ एक व्रत है | आज में प्रेमवश तुमसे कहता हूँ | श्री सत्यनारायणजी का व्रत अच्छी तरह विधान पूर्वक करके मनुष्य तुरंत ही यहाँ सुख भोगकर मरने पर मोक्ष को प्राप्त होता है |" श्री विष्णु भगवान के वचन सुनकर नारद जी ने पुछा कि उस व्रत का क्या फल है, क्या विधान है, और किसने यह व्रत किया है और किस दिन यह व्रत करना चाहिए, कृपा करके विस्तार से बताइए| श्री विष्णु भगवान ने कहा, "दुःख शोक आदि को दूर करने वाला, धन धान्य को बढ़ाने वाला, सौभाग्य तथा संतान को देने वाला, सब स्थानों पर विजय करने वाला, श्री सत्यनारायण व्रत है | भक्ति और श्रद्धा के साथ किसी भी दिन, मनुष्य श्री सत्यनारायण की शाम के समय, ब्राह्मणों और बंधुओ के साथ धर्मपरायण होकर पूजा करे. भक्ति भाव से नैवद्य, केले का फल, शहद, घी, शक्कर अथवा गुड़, दूध, और गेहूं का आटा सवाया लेवे (गेंहू के अभाव में साठी का चूरन भी ले सकते है )| इन सबको भक्ति भाव से भगवान् को अर्पण करें| बन्धुबांधवों सहित ब्राह्मणों को भोजन करावे | इसके पश्चात् स्वयं भोजन करें | रात्रि में नाम संकीर्तन का आयोजन कर श्री सत्यनारायण भगवान का स्मरण करता हुआ समय व्यतीत करे | इस तरह जो मनुष्य व्रत करेगे, उनका मनोरथ निश्चय ही पूर्ण होगा. हे भक्तराज ! तुमसे तो विकराल कलिकाल के कर्म छिपे नहीं है | खान-पान और आचार-विचार को चाहते हुए भी पवित्रता न रख पाने के कारण, क्योकि जीव मेरा नाम स्मरण करके ही अपना लोक-परलोक संवार सकेंगे, इसलिए विशेष रूप से कलिकाल में मृत्युलोक में यही एक लघु और आसान उपाय है, जिससे अल्प समय और अल्प धन में प्रत्येक जीव को महान पुण्य प्राप्त हो सकता है |
|| इति श्री सत्यनारायण व्रत कथा का प्रारंभ अध्याय सम्पूर्ण ||
Tags:- Satyanarayan Vrat Katha,Bhakti,Vrat Katha, Sutji, सत्यनारायण व्रत कथा,पूजन सामग्री,पहला अध्याय,तुलसी,पूर्णिमा,संक्रांत,एकादसी
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved