totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>सफल लोगों की सोच
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
सफल लोगों की सोच
 
Posted by: snehaghai
2015-03-03 12:05:19
1277 Views
Comments : 1
 
सफल लोगों की सोच किस प्रकार की होती है, वो कैसा सोचते हैं, ऐसे लोगों की रणनीती क्या होती है जो उन्हें हर समय उनके लक्ष्य की ओर प्रेरित करती है। कुछ लोग दुनिया में ऐसे होते है जो अपनी तकदीर खुद बदलने में विश्वास रखते हैं और भारत के महान वैज्ञानिक ए.पी.जे. अब्दुल कलाम उनमें से ही एक है। एक गरीब परिवार से लेकर भारत के महान वैज्ञानिक बनने तक का सफर, उन लोगों के लिये को प्रेरणा देता है जो अपनी हार का ठीकरा किस्मत के सिर फोड़ते हैं। कुछ न होते हुए भी अपनी मेहनत से ही सबकुछ पाने वाले इंसान एक आम इंसान से थोड़ा हटकर सोचते है। इनकी सोच एक मजबूत इरादों वाली होती है, ये अपने लक्ष्य और रास्ते खुद बनाते हैं। ये इस बात की फिक्र नहीं करते हैं कि लोग क्या कहते हैं, इन्हें इस बात का दुख नहीं होता है कि ये कितनी बार हार चुके है, इनका वास्ता सिर्फ एक बात से होता है कि इनका लक्ष्य अभी कितना दूर है? ये खुद से एक ऐसा रास्ता बनाते है जो जमीन की गहराईयों से शुरु होकर आकाश की उचांईयों को छूता है, यानि शून्य से शिखर की ओर बढ़ता है। ये आकाश चूमने के बाद भी जमीन की हकीकत से भी जुड़े रहते है जैसे एक वृक्ष मीठे फलों से लदे होने के बाद भी अकड़ता नहीं है, उसी तरह जीवन में सबकुछ पा लेने के बाद भी ये दूसरों के सामने अपनी महानता साबित करने की कोशिश नहीं करते हैं। ये इस विचार के साथ काम करते हैं कि इतनी शांति से काम करना चाहिये कि शोर मचाने के आपकी सफलता ही काफी हो। ऐसे लोग जब भी अपने विचार रखते हैं, तो वो समाज के लिये एक संदेश बन जाता है। अब्दुल कलाम के इन्ही विचारो को आइये जानते हैं -
जितना आसान है
किसी को भी हराना...
उतना ही मुशिकल है
किसी को जीतना....
देश के सबसे अच्छा दिमाग शायद आपको क्लास की आखिरी सीट पर मिल सकते है !

Tags:- जीतना, सपने, देश, अच्छा दिमाग, सफल व्यक्ति, सफलता,लक्ष्य,प्रेरणा,ए.पी.जे. अब्दुल कलाम,महान वैज्ञानिक
bottom
1 Comments
top
 Posted by: 2015-03-06 08:40:17

 
Good .
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved