सबरीमाला में भगदड़ः 102 श्रद्धालुओं की मौत
Posted by:
neerus
2011-01-15 12:04:01
718 Views
शुक्रवार(14-1-2011) सबरीमाला अय्यप्पा मंदिर से लौट रहे कम से कम 102 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है और कई लोग घायल भी हुए हैं. यह हादसा एक जीप के श्रद्धालुओं के बीच घुस जाने से मची.
सबरीमाला में ' मकर संक्रमा पूजा ' के लिए भारी भीड़ इकठ्ठा थी. मकर संक्रान्ति के अवसर पर मंदिर में भगवान अय्यप्पा के दर्शन करके पुलुमेडु के जंगल में एक संकीर्ण रास्ते से लौट रहे थे तभी एक जीप अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गई. जिसके कारण वहाँ भगदड़ मच गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही जीप श्रद्धालुओं के बीच गिरी, लोगों में भगदड़ मच गई. जिसके कारण ही भगदड़ मच गई.
घायलों को मदद के लिए कुमाली कस्बे के सरकारी अस्पताल में लाया गया. जिसमें से 70 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी थी. अभी तक 102 से ज्यादा लोगो के मारे जाने की पुष्टि की गई है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना के के शिकार अधिकतर लोग तमिलनाडु एवं अन्य राज्यों के थे.
Tags:-
"सबरीमाला अय्यप्पा मंदिर, sabrimala ayapa mandir, सबरीमाला में भगदड़ः 102 श्रद्धालुओं की मौत, Stampede in sabrimala temple, मकर संक्à¤