हिंदु-धर्म में व्रत-उपवास आदि का एक खास महत्तव है इस कारण प्रत्येक माह कोई-ना-कोई व्रत अवश्य पड़ता है। व्रत जहां एक ओर हमारे स्वास्थय की दृष्टि से बहुत ही लाभदायक सिद्ध होते है तो वहीं इनके साथ असीम आस्था, पुण्य एवम् श्रद्धा की भावना भी जुड़ी हुई है। इन सभी व्रत-उपवासों में से एकादशी का व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है। हर साल चौबीस एकादशियाँ होती है जिसमें ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी कहते हैं....क्योंकि इस व्रत में पानी का पीना वर्जित है इसीलिये इसे निर्जला एकादशी करते है।
निर्जला एकादशी का व्रत रखने का लाभ –
मिथुन संक्रान्ति के मध्य जयेष्ठ मास की शुक्लपक्ष की एकादशी को निर्जला व्रत किया जाता है जिसका आरंभ सूर्य उदय होने के साथ होता है। निर्जला एकादशी का महान महात्मय यह है कि इस व्रत को रखने से सभी तीर्थों मे स्नान करने के समान पुण्य मिलता है। इस दिन सूर्योदय से पहले ही उठना चाहिए..... निर्जला एकादशी के दिन उपवास रखने से मनुष्य को सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। निर्जला एकादशी का व्रत रखने से मृत्यु के समय मानसिक और शारीरिक कष्ट नहीं होता है और मृत्यु शांत भाव से होती है। आत्मा का परमात्मा से मिलन सुखद भाव से होता है। मृत्यु के समय कोई डर, पीडा, अवसाद नहीं रहता है। क्योंकि जो मनुष्य इस व्रत को अपने जीवनकाल में रख चुका होता है उसे करोड़ों गायों को दान करने समान फल प्राप्त हो चुका होता है। निर्जला एकादशी को पांडव एकादशी के नाम से भी जाना जाता है इसके संबंध में भी एक कथा है।
पांडव और निर्जला एकादशी के बीच की संबंध-कथा –
भीम जो पांडवों में सबसे शक्तिशाली माने जाते थे और खाने के मामले में बहुत ही आगे थे। उनकी खाने की आदत भोजन के प्रति उनके असीम प्रेम को तो दर्शाती ही थी किन्तु इस अन्न लगाव से वे व्रत-उपवास रखने में असमर्थ थे वे पुण्य की प्राप्ति तो चाहते थे किन्तु एक पल के लिए भी भूखे पेट नहीं रह सकते थे। इसी समस्या को भीम ने व्यास जी के समक्ष रखा कि – हे पितामह, भ्राता युधिष्ठिर, माता कुंती, द्रोपदी, अर्जुन, नकुल और सहदेव आदि सब एकादशी का व्रत रखते हैं और मुझे भी इस व्रत को रखने के लिए कहते हैं परंतु महाराज मैं उनसे कहता हूँ की मैं भगवान की शक्ति पूजा आदि तो कर सकता हूँ, दान भी दे सकता हूँ परंतु भोजन के बिना नहीं रह सकता हूँ।
इस संबंध में व्यास जी ने उन्हें समझाते हुए कहा कि - हे भीमसेन, यदि तुम नरक को बुरा और स्वर्ग को अच्छा समझते हो तो, प्रत्येक महीने की दोनो एकादशियों को अन्न मत खाया करो। व्यास जी की बात सुनकर भीम कहने लगे कि - हे पितामह, मैं तो पहले ही कह चुका हूँ की मै भूख सहन नहीं कर पाता हूँ। आप मुझे कोई ऐसा व्रत बतायें जो वर्ष में केवल एक बार ही आता हो.... और उसको रखने से महान पुण्य की प्राप्ति हो जाये।
तब व्यास जी ने कहा कि – पुत्र, शास्त्र में ऐसे व्रत का वर्णन है। एकादशी का ऐसा महत्वपूर्ण व्रत दोनों पक्षों की एकादशी का व्रत है जो आपको मुक्ति दिलाने में सहायक होता है। तब फिर भीम ने यही दोहराया कि मैं वर्ष में केवल एक बार ही व्रत रख सकता हूँ तो इस संबंध में व्यास जी ने कहा कि वृषभ और मिथुन की संक्रांति के बीच ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की जो एकादशी आती है, उसका नाम निर्जला है...तुम उस एकादशी का व्रत रखो..इस एकादशी के व्रत में स्नान और आचमन के सिवा जल पूर्ण रुप से वर्जित है और इसी कारण आचमन में भी छ मास से अधिक जल नहीं होना चाहिए अन्यथा वह मधपान के समान हो जाता है । इस दिन भोजन ग्रहण नहीं किया जा सकता है क्योंकि भोजन करने से व्रत नष्ट हो जाता है।
सभी पापों का नाश होता है निर्जला एकादशी व्रत से –
एकादशी व्रत का महात्यम जितना खास है उसी प्रकार इस व्रत को रखने की विधि भी अलग है। इस व्रत में सूर्योदय से लेकर द्वादशी के सूर्योदय तक जल ग्रहण नहीं करना चाहिए। इस व्रत को श्रद्धा के साथ रखने से सारी एकादशियों के समान व्रत का फल प्राप्त होता है। इस दिन सूर्य-उदय से पूर्व उठकर स्नान करना चाहिए और इसके बाद ब्राह्मणों को दान देना चाहिए। जिसका फल पूरे एक वर्ष की संपूर्ण एकादशियों के बराबर होता है। निर्जला एकादशी के संबंध में व्यास जी कहते है कि इस महान उपवास के संबंध स्वंय भगवान ने मुझे इस संबंध में बताया जो व्यक्ति मात्र एक दिन बिना जल ग्रहण किये इस व्रत को रखता है उसे मृत्यु के समय यमदूत नहीं घेरते है.. बल्कि भगवान के पार्षद उसे पुष्पक विमान में बिठाकर स्वर्ग में ले जाते है। इस व्रत को रखने के साथ ही पूरे दिन “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का उच्चारण करना चाहिए और गौदान देना चाहिए।
ईश्वर से करें प्रार्थना –
निर्जला व्रत के दौरान भगवान से प्रार्थना करें कि हे ईश्वर, आज मैं निर्जला व्रत करता हूँ, दूसरे दिन भोजन करुँगा। मैं इस व्रत को श्रद्धापूर्वक करुँगा.... और अपने पापों के नाश के संबंध में भी ईश्वर से प्रार्थना करें क्योंकि इस व्रत को रखने से सभी पाप गौण हो जाते हैं, चाहे कोई ब्रह्म हत्यारा हो, मघपान करता हो, चोरी करता हो या फिर गुरु का साथ द्वेष रहा हो...
व्रत के नियम –
इस व्रत में श्री विष्णु जी की पूजा की जाती है और कथा सुनी जाती है।
निर्जला एकादशी के दिन जल्दी उठे और नित्य कर्मों से निवृत्त होकर मन को शांत करते हुए मंत्र का जाप करे।
पूजा-पाठ से पश्चात सामर्थ्य के अनुसार दान दिया जाता है।
शाम को पुन: भगवान की अराधना करें।
और रात्रि में जागरण भी कराया जाता है।।
भजन कीर्तन समाप्त होने के पश्चात धरती पर ही सोये।
दूसरे दिन सामर्थ्य अनुसार ब्राहम्ण को भोजन कराएं।
और उसके बाद जल से भरे कलश के ऊपर सफेद वस्त्र ढक कर और उस पर शक्कर तथा दक्षिणा रखकर ब्राह्मण को दान दें।
इसके बाद स्वंय भोजन करें ।
इस प्रकार जो व्यक्ति एकादशी का व्रत करता है, उसे सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है अत:
एवं य: कुरुते पूर्णा द्वादशीं पापनासिनीम् ।
सर्वपापविनिर्मुक्त: पदं गच्छन्त्यनामयम् ।।
Tags:-
एकादशी व्रत 2014, निर्जला व्रत, पांडव व्रत, व्यास जी, भीम, ekdashi, ekadashi 9 june 2014, hindu calendar fast,