यूं तो परमात्मा प्रत्येक स्थान पर प्रत्येक प्राणी मात्र में विद्यमान हैं परन्तु कभी-कभी हमें किसी व्यक्ति में ऐसे लक्षण एवं गुण देखने को मिलते है. जिनसे हमारा ये विश्वास और पक्का हो जात है कि भगवान भी अवतरित होता है.
यह अलग बात है कि किस रुप में दिखाई दे. जब-जब भी हमें कोई ऐसी सूरत नज़र आती है जिसमें परमात्मा जैसे गुण देखने को मिले हैं तब-तब हमने उस शक्ल को भगवान का अवतार मानकर उसकी पूजा की है.
पौराणिक कथानुसार भगवान विष्णु ने भगवान विष्णु ने मानव के रुप के अलावा भी अन्य कई अवतार में जन्म लिये. मत्स्य, कच्छप (कछुआ), नृसिंह, ह्यग्रीव आदि इसके उदाहरण हैं.
मानव के विकसित होने के बाद जब भी पृथ्वी पर अवतार हुआ है वो सम्पूर्ण मानवता के कल्याण हेतु ही हुआ है. जब-जब असंतुलन बढ़ता है तब-तब उसको ठीक करने के लिये वह कोई न कोई रुप धारण करके प्रकट होता है.
त्रेता युग में अयोध्या में भगवान श्रीराम के रुप में अवतरित हुआ, द्वापर युग में वह श्रीकृष्ण के रुप में अवतरित हुआ, कलियुग में भगवान श्री कल्कि के रुप में विष्णुयश ब्राह्मण के यहाँ सम्भल नामक स्थान पर अवतार लेगा ऐसी उदघोषणा हमारे पुराणों में की गई है.
इतनी बड़ी सृष्टि में हजारों वर्ष पूर्व 'सम्भल' नामक स्थान की घोषणा होना अपने आपमें एक अजूबा तथा जिज्ञासा का एक बहुत बड़ा विषय है. 'स्कन्द पुराण' में 'सम्भल माहात्म्य' के नाम से पूरे 27 अध्याय हैं. जिनमें भगवान के कल्कि अवतार व कल्कि अवतरण व कल्कि अवतरण स्थली सम्भल का उल्लेख बड़े विस्तार से किया गया है.
भगवान स्कन्द और अगस्त्य ऋषि की चर्चा में यह बताया गया है कि कलियुग में जब अधर्म बढ़ेगा, अत्याचार बढ़ेगा तब अधर्म का नाश करने और धर्म की पुनः स्थापना के लिये भगवान का कल्कि अवतार होगा. यह उदधोषणा गीता की उदघोषणा से बिल्कुल मेल खाती है जिसमे कहा गया है
यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत। अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम् ॥
परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्। धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे ॥
स्कन्द और अगस्त्य की चर्चा का उल्लेख श्री स्कन्द पुराण एवं श्री कल्कि पुराण तथा श्री विष्णु पुराण में कई जगह मिलता है. जिसमें अगस्त्य द्वारा भगवान स्कन्द से यह पूछा गया है कि कलियुग जिस स्थान पर भगवान श्री कल्कि का अवतार होगा, उस स्थान की और क्या-क्या पहचान होगी. इसके उत्तर में कहा गया है- क्रमशः
Tags:-
sambhal, kalki, lord kalki, kalki avtar, dashavtar, pramodakrishnam ji, acharya shripramod krishnam ji सम्भल, कल्कि, भगवान कल्कि, कल्कि अवतार, दशावतार, प्रमोदकृष्