सम्भल होगा भगवान कल्कि अवतार-4
Posted by:
diwaker
2011-09-12 03:12:54
753 Views
प्रत्येक पुराण में स्पष्ट रुप से लिखा है कि कलियुग में भगवान का अवतार सम्भल में होगा लेकिन वह सम्भल कहाँ है- इसको लेकर अनेकों भ्रम समय-समय पर फ़ैलायै गये. कभी सम्भल उड़ीसा में बताया गया, कभी तिब्बत तो कभी मंगोलिया में बताया गया. लेकिन हमने समस्त उल्लेखित पुराणों की उदघोषणा एवं अपनी खोज के आधार पर पाया की जो चिन्ह स्कन्द पुराण में बताये गये हैं वि शत-प्रतिशत भारत में उत्तर प्रदेश प्रान्त के जनपद मुरादाबाद में स्थित सम्भल में वर्तमान में भी मौजूद है.
उड़ीसा में सम्भल पुर नामक स्थान तो है परन्तु वहाँ न तो हरिमन्दिर है, न 68 तीर्थों का कोई अवशेष और न ही गंगा का तट है.
मंगोलिया में गंगा नही, तीर्थ नही और हरिमन्दिर भी नही तथा वहाँ साम्भा नामक स्थान है. जिसे श्री कल्कि अवतार की अवतार भूमि सम्भल नही माना जा सकता
तिब्बत में भी कही कोई ऐसा स्थान नही है जो गंगा और रामगंगा के बीच स्थित हो तथा जहां 68 तीर्थ, 19 कूप और हरिमंदिर हो.
भारत में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में जो दिल्ली से 150 किलोमीटर दूर है, गंगा तट से लगा हुआ यह क्षेत्र सम्भल है. अभी भी यहाँ 68 तीर्थ मौजूद हैं. जो टूटी-फ़ूटी स्थिति में हैं. 19 कूप भी अभी अस्तित्व में हैं. सम्भव के चारों कोनों पर दिव्य शिवलिंग तथा हृदय स्थल में हरिमन्दिर अवस्थित है.
Tags:-
सम्भल, कल्कि, भगवान कल्कि, कल्कि अवतार, दशावतार, प्रमोदकृष्णम् जी, आचार्य श्रीप्रमोद कृष्णम् जी, sambh