सरकार ने दिया धोखा - हजारे
Posted by:
Nitin22
2011-06-03 12:33:02
642 Views
गांधीवादी कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा है कि 5 जून को वह स्वामी राम्देव के सत्याग्रह आंदोलन में शामिल होंगे. अन्ना ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हम दोनों एक ही मुद्दों के खिलाफ़ लड़ रहें हैं. हम दोनों की दिशा एक ही है और लोकपाल मुद्दे पर भी हमारी राय एक ही है.
अन्ना हजारे ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि - लोकपाल बिल के मुद्दे पर सरकार ने हमें आश्वासन दिया था कि वह हमारी मांगों पर विचार करेगी लेकिन वह सामाजिक कार्यकर्ताओं को धोखा दे रही है. इसीलिए '' मैं बाबा रामदेव के सत्याग्रह आन्दोलन में 5 जून को शामिल रहूंगा''. हजारे ने कहा कि अब और खोखले आश्वासनों या मौखिक वायदों से कुछ नही होने वाला. हम भ्रष्टाचार के खिलाफ़ कार्यवाही चाहते हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ़ देशभर में तब तक लड़ाई जारी रखेंगे, जब तक की हमें नही मिल जाता जो हम चाहते हैं.
Tags:-
swami ramdev,swamiji.baba ramdev,baba ramdev movement,swami ramdev andolan,swami ramdev satyagraha andolan, swamiji against black money,swami ramdev against corruption,bharat swabhiman,bharat swabhiman yatra,