totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>सही तथ्य और सही राह
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
सही तथ्य और सही राह
 
Posted by: kumar200
2012-05-19 05:48:52
659 Views
Comments : 0
 
मानवीय पहलुओं में एक दूसरा पहलू है. एक सर्व दृष्टा, दूसरा अज्ञात. इसे ही जानने का प्रयास होता आ रहा है. आज तक आध्यात्म वादियों की खोज का पहलू यही रहा है. वह दूर अज्ञात पक्ष क्या है जिससे संसार चलायमान है. इसी तरह के प्रश्न ऋषियों ने वेद( ऋग्वेद) में भी किये हैं. जैसे सूर्य को किसने स्थापित क़िया है. प्राण को पृथ्वी पर किसने स्थापित किया है? कई ऐसे संदिग्ध प्रश्न है जो वेद में स्पष्ट नहीं है. लेकिन वेद (ऋग्वेद भाग -1) विष्णु को है सर्वोपरि मान लिया गया है. रूद्र की भी चर्चा है. लेकिन सहायक के रूप में.
इस सम्बन्ध में हमारे वेद क़ि ऋचाएं भी स्पष्ट नहीं है तो इस धरा पर वे कौन है तो मानव के अज्ञात पक्ष को ढूंढ़ लिया है.
अदृश्य शक्ति जो एक आभासी विम्ब है जिसे शक्ल के रूप में प्रत्यक्ष देखना सम्भव ही नहीं है. ऐसा दावा करके दूसरे को निरा मूर्ख बनाना है.
आभासी प्रतिविम्ब : (व्यक्तिगत अनुभव)
कोई भी व्यक्ति अगर साधना में या जाप में या पूजा में तल्लीन है तो क्षण भर के लिए अपने आराध्य इष्ट को वे अपनी आँखों के सामने महसूस करेंगे. उन्हें ऐसा लगेगा की सामने में वे इष्ट है जिनके नाम से वे पूजा या जाप या साधना कर रहे हैं लेकिन प्रत्यक्ष नही फिर ध्यान ख़त्म होने पर वे पूर्व अवस्था में आ जायेंगे. जब वो ध्यान में लेकर सोने के लिए जाते है. मन में अपने इष्ट को पुकारते है तो वे ऐसा अहसास करते है क़ि कोई उसी आकर में उनके सर या बगल में बैठे है या खड़े है. नींद खुल जाने पर सब कुछ समान्य मिलेगा.
अगर वे सोये हुए है तो रात में ऐसा लगेगा क़ि किसी क़ि आवाज आ रही है. अगर ध्यान में समय पर नहीं जाते है तो ऐसा लगेगा क़ि कोई फटकार रहा है या शरीर में हलचल होने लगती है. नियत समय पर करने से फिर आभास होने लगाता है. इसके बाद मन प्रसन्न और शरीर में स्फूर्ति आ जाती है.
लेकिन इस आभास को यह कहकर लोगों को मूर्ख बनाते हैं क़ि मै भगवान् को देखता हूँ. मैं जिस पर कृपा करूंगा वही सफल होगा. यह गलत है क्योंकि लोगों में समय और धन के लिए अशांति व्याप्त है. वे दीर्घ रास्ता छोड़ कर, लघु रास्ते पर चलने क़ि कोशिश में रहते हैं लेकिन ऐसा करना उन लोगों के लिए घटक है.
अगर आपको भी किसी तरह का कोई आभास हो रहा है तो लोगों तक जरुर बांटे, लोगों तक जरुर पहुंचाएँ सही तथ्य और सही राह क़ि तलाश में ही सब भ्रम में फंस जाते है.
Tags:- Lord, prabhu, ishwar, satya, aabhas
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved