साई थे पूर्ण योग अवतार
Posted by:
neerus
2011-08-22 06:09:19
705 Views
एक बार मामलतदार (तालुका विकास अधिकारी) अपने एक डाक्टर मित्र के साथ शिरडी जाने का मन बनाया और शिरडी चलने का प्रस्ताव उनके समक्ष रखा. डाक्टर ने सुनते ही उनके इस प्रस्ताव को यह कहते हुये नकार दिया कि- मेरे इष्ट श्रीराम हैं मैं किसी अन्य धर्म को मस्तक न नमाऊं. अतः उन्होंने शिरडी जाने से मना कर दिया.
मामलतदार ने डाक्टर को समझाया कि तुम्हें वहाँ किसी को नमन करने की आवश्यकता नही है. न तो तुम्हें कोई नमन करने को बाध्य करेगा. और न ही कोई तुम्हें ऐसा करने को कहेगा. तुम्हें तो केवल मेरे साथ चलने का आनन्द लेना है. मित्र की बातों का मान रखने के लिये डाक्टर मामलतदार के साथ शिरडी गये और बाबा के दर्शन को भी गये परन्तु डाक्टर को ही सबसे आगे जाते देख और बाबा को प्रथम चरण वन्दना करते देख सब को बड़ा विस्मय हुआ. हैरान हो लोगों ने डाक्टर से अपना निश्चय बदलने और इस भांति एक यवन को दंड़वत करने का कारण पूछा. डाक्टर ने बताया की बाबा के स्थान पर उन्हें अपने प्रिय इष्टदेव श्रीराम के दर्शन हुये और इसीलिये उन्होनें नमस्कार किया. जब वे ऐसा कह ही रहे थे, तभी उन्हें साई बाबा का रुप पुनः दिखने लगा. अब डाक्टर भी आश्चर्यचकित होकर बोले - '' क्या यह स्वप्न है '' ? यह यवन कैसे हो सकते हैं. अरे! अरे! यह तो पूर्ण योग- अवतार हैं. दूसरे दिन से उन्होने उपवास करना प्रारम्भ कर दिया. उन्होंने प्रतिज्ञा की जब तक बाबा स्वयं बुलाकर आशिर्वाद नही देंगे, तब तक मस्जिद में कदापि नही जाँऊगा.
इस प्रकार तीन दिन बीत गये. चौथे दिन उनका एक इष्ट मित्र दूर देश से शिरडी आया. वे दोनो मस्जिद में बाबा के दर्शन करने गये. नमस्कार होने के बाद बाबा ने उनसे पूछा - आपको बुलाने का कष्ट किसने किया? आप यहाँ कैसे पधारे? यह सुनकर डाक्टर द्रवित हो गये. और उसी रात बाबा ने उन पर कृपा की. डाक्टर को निद्रा में ही परमानन्द का अनुभव हुआ. वे अपने शहर लौट आये. तो भी उन्हें 15 दिनों तक वैसा ही अनुभव होता रहा. इस प्रकार उनकी साई भक्ति कई गुना बढ़ गई.
Tags:-
Sai Baba, Shirdi wale sai baba, amritvachan, sabka malik ek, Shirdi sai, sai baba ki palki, sai, sai mantra, sai sai, shirdi sai,sai darshan, sais, sai palki, shrdha saburi, साई, साई बाबा, शिरडी साई बाबा