सावन शिवरात्रि
Posted by:
Sumantbc
2013-07-26 11:39:36
1000 Views
सावन शिवरात्रि हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। जो सावन के पावन अवसर मे बडी ही धुम-धाम से मनाया जाता है।यह पर्व सावन के महीने मे मनाया जाता है. महादेव के लाखो भक्त सावन के महीने मे शिवलिंग पर जल चढाने के लिए विभिन्न-विभिन्न स्थानो से, जैसे गंगोत्री, हरिद्रार से गंगा जल लेकर नगे पांव कांवर ले कर आते है और शिवलिंग पर जल चढा़ते है. हिन्दू धार्मिक ग्रन्थों के अनुसार यह शिवरात्रि भगवान शिव और पार्वती के विवाह की रात्रि मनाई जाती है, और इसी रात्रि को भगवान शिव ने तांडव नृत्य भी किया था।
महादेव के भक्त इस दिन को पूरे हर्ष-उल्लास के साथ मनाते है. शिवरात्रि कि सुबह लोग प्रातः उठकर एवंम स्नान पश्चात महादेव की पूजा-दर्शन के लिए मंदिरो मे जाते है. मंदिरो की साज-सजावट करते है एंवम शिवलिंग को दूध शहद और गंगा जल से स्नान करवा कर शिवलिंग पर फूल, बेलपत्र, भांग इत्यादि चढांते है। और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते है, बहुत से भक्त महाशिवरात्रि के दिन उपवास रखकर भगवान शिव को प्रसन्न करते है।इन्हीं सब कारणों से इस महान व्रत में व्रतीजन उपवास के साथ रात्रि में जागकर शिव पूजा करते हैं। इसलिए महाशिवरात्रि को रात के चारों पहरों में विशेष पूजा की जाती है। सुबह आरती के बाद यह उपासना पूर्ण होती है।
महाशिवरात्रि का वर्त विवाहित और अविवाहित लड़किया बहुत उत्साह और मन से करती है। विवाहित महिला भगवान शिव और पार्वती से अपने सुखी जीवन की कामना करती है, वहीं अविवाहित लड़किया भगवान शिव जैसे वर की उपेक्षा करती है।
भक्तजन भगवान शिव की पूजा अर्चना रात्रि तक करते है. और पूरी रात्रि भजन कीर्तन करते है। हिन्दू ग्रान्थों के अनुसार लोगो का मानना है महाशिवरात्रि के दिन जो व्यक्ति पूरे मन से महादेव की पूजा करता है उसे मोक्क्ष की प्राप्ति होति है।
महाशिवरात्रि का दिन शिव भक्तो के लिये बहुत हि महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। और इस माहाशिवरात्रि को पुरे भारतवर्ष मे बहुत ही उल्लास के साथ मनाया जाता है।
Tags:-
Maha Dev,Shivratri,Bhagwan Shiv,Bhole Baba,सावन महीना,अराधना,उपासना,रुद्र देव,शीतलता,चंद्रमा,Monday,शांत,वैज्ञानिक,सोमवार