सीमन्तोन्नय संस्कार
Posted by:
swamini
2011-10-06 01:48:25
595 Views
यह संस्कार गर्भावस्था के छठे या आठवें महीने में किया जाता है. उसका हेतु माता तथा उसके पेट में पल रहे बच्चे के कुशलक्षेम के लिये होता है. इस समय तक भ्रूण काफ़ी हद तक विकसित हो चुका होता है. समय से पूर्व जन्म लेने वाले सात - मासी शिशु गर्भ से बाहर जीवनक्षम हैं और वे जीवित रह सकते हैं. माता-पिता भगवान के प्रति के प्रति कृतज्ञ हैं कि उनका शिशु अब तक जीवित रहा. और उसके कुशल मंगल के लिये विशेष प्रार्थना करते हैं.
गर्भावस्था एक ऐसा समय है, जब माता-पिता अनेक मनोवैज्ञानिक परिवर्तनों से गुज़र रहे होते हैं. ये परिवर्तन गर्भवती माता के लिये काफ़ी तीव्र हो सकते हैं. वह माँ की भूमिका के निर्वहन हेतु स्वयं को तैयार कर रही होती है. मातृत्व की अनुभूति माता को यह समझा देती है कि वह एक ऐसे व्यक्ति को, जो एकदम उसका और उसके पति का अंश अपने पेट में पाल रही है. वह उसका सहजीवी है तथा उसके शरीर से एक दिन बाहर निकल कर बाह्य जगत में एक विशेष व्यक्ति के रुप में जन्म लेगा. वस्तुतः वह गहन और मर्मस्पर्शी अनुभव है. उधर भावी पिता भी अपनी नई भूमिका निभाने की तैयारी में जुट जाता है. उसे पता भी नही होता है कि कौन-कौन सी अतिरिक्त जिम्मेदारियाँ और आकस्मिकताएँ उस पर आने वाली हैं. भावी माता-पिता उक्त तैयारियों के साथ कई अज्ञात आशंकाओं से घिरे रहते हैं. उनके मन आशान्वित एवं आनन्दित भी होते हैं. उन्हें पारस्परिक सहयोग का भरोसा होता है. सीमन्तोन्न्यन संस्कार में वे भगवान से प्रार्थना करते हैं और आपसी सहायता एवं देखभाल का समर्थन दोहराते हैं.
पेट में पल रहे शिशु और उसकी माँ का कुशलमंगल इस समय इस समय बहुत निर्णायक होता है, क्योंकि यह सर्वविदित है कि विकासमान भ्रूण पर माँ की शारीरिक तथा मानसिक दशा का प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. सीमन्तोन्नयन संस्कार के अलावा कई समाजिक रितिरिवाज प्रचलित हैं. उनमें इस बात का पूरा ध्यान रखा जाता है कि माता का स्वास्थ्य और चित्त की प्रसन्न्ता बरकरार बनी रहे. इस प्रकार हम देखते हैं कि प्रसवपूर्व संस्कार एक प्रेरक और स्वस्थ भावात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं, जिससे कि आंगतुक शिशु का जन्म लेते ही स्वागत और अभिनन्दन हो.
Tags:-
simantonayan sanskar, Impregnation ritual, parent, parents, couple, generation , progeny , god, baby, child, birth, prayer, consecration, sanctification