स्कन्द षष्ठी
Posted by:
Vikasg21
2013-12-04 12:52:45
885 Views
देवो के देव, सृष्टि के केन्द्र के रुप मे माने जाने वाले देव, भागवान शिव, जिनकी अर्धागिनी माता पार्वती, शक्ति की शिखर बिन्दु हैं। आत्मा रूपी सत्य और शक्ति के संयोग से ही सृष्टि गतिशील होती है। आत्मा और शक्ति के मिलन से उनके पुत्र कार्तिकेय का प्रादुर्भाव हुआ। शिव पुत्र कार्तिकेय को स्कन्द के नाम से विभूषित किया गया। जब ब्रह्माण्ड की परिक्रमा पूर्ण करने की प्रतियोगिता हुई, तब अपनी बुद्घि का उपयोग कर छोटे भाई गणेश ने प्रतियोगिता अवश्य जीती, लेकिन कार्तिकेय ने इस प्रतियोगिता में ब्रह्माण्ड की परिक्रमा कर श्रम के महत्व को प्रतिपादित किया। दक्षिण भारत में उन्हें सुब्रमण्यम के नाम से सुशोभित किया गया, क्योंकि वे स्वयं ब्रह्मा स्वरूप हैं। भगवान स्कन्द या कार्तिकेय का वाहन मयूर है। शास्त्रों में कार्तिकेय को शिवजी की सेना के सेनापति होने का गौरव प्राप्त है।
मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को स्कन्द या चम्पा षष्ठी के रूप में जाना जाता है। इस वर्ष यह तिथि 7 दिसम्बर, 2013, शनिवार को पड़ रही है। दक्षिण दिशा के अधिपति भगवान कार्तिकेय मंगल प्रधान हैं। चूंकि यह तिथि ब्रह्मा को समर्पित है, अत: इस दिन भगवान शिव की पूजा कर कार्तिकेय भगवान की पूजा करने से समस्त अवगुणों से मुक्ति मिलती है। भगवान कार्तिकेय ने असुर राज ताड़कासुर का वध कर लोगों को प्राकृतिक आपदाओं से मुक्ति दिलाई थी। अत: यह दिन प्राकृतिक आपदाओं से मुक्ति हेतु भी मनाया जाता है।
पुराणों के अनुसार भगवान विष्णु ने माया-मोह में पड़े नारदजी का इसी दिन उद्धार करते हुए लोभ से मुक्ति दिलाई थी। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। इस दिन स्नान के बाद ब्राह्मण भोज के साथ कंबल, गरम कपड़े दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।
Tags:-
Skanda Sashti, Bhakti,Shiva, Kartikeya, Goddess Parvati, Champa Sashti, ब्रह्माण्ड, स्कन्द, स्कंद षष्ठी, ब्रह्मा, सुब्रमण्यम, मयूर, ताड़कासुर, à