स्वप्न में खिचड़ी
Posted by:
Neerus
2011-07-02 07:02:32
14968 Views
शिरडी साई बाबा की एक भक्त ने स्वप्न मे देखा कि बाबा उसके द्वार पर खड़े भोजन के लिए खिचड़ी माँग रहे हैं. उसने उठकर देखा तो द्वार पर कोई नही था. फ़िर भी वह बहुत प्रसन्न हुई और उसने यह स्वप्न अपने पति तथा अन्य लोगों को सुनाया उसका पति डाक विभाग में नौकरी करता था. वे दोनो ही बहुत धार्मिक थे. जब उनका स्थानान्तरण शिरडी के समीप हुआ तो दोनो ने शिरडी जाने का निश्चय किया
एक दिन वह दोनो शिरडी पहुँचे. वहाँ वह लोग दो माह तक रुके. रोज वह लोग बाबा के मस्जिद जाते और बाबा का पूजन कर आनन्द से अपना समय व्यतीत करते. यद्यपि यह दम्पति तो बाबा को खिचड़ी भेंट करने को ही आये थे, परन्तु 14 दिनों तक उन्हें ऐसा संयोग प्राप्त नही हो सका. वह स्त्री अब इस कार्य में और विलम्ब नही करना चाहती थी. इसीलिए जब 14वें दिन दोपहर के समय वह खिचड़ी लेकर मस्जिद में पहुँची तो उसने देखा कि बाबा अन्य लोगों के साथ भोजन करने बैठ चुके हैं. परदा भी बन्द हो चुका था. जिसके बाद कोई भी अन्दर प्रवेश नही सकता था, परन्तु वह एक क्षण भी प्रतिक्षा नही कर सकी और हाथ से पर्दा हटाकर भीतर चली गई. बड़े आश्चर्य की बात थी कि उसने देखा कि उस दिन बाबा को केवल खिचड़ी ही खाने की इच्छा थी. जब वह थाली लेकर अन्दर आई तो बाबा को बहुत हर्ष हुआ और बाबा उसी की थाली में से खिचड़ी का ग्रास लेकर खाने लगे. बाबा की ऐसी उत्सुकता देख सभी भक्तों को बहुत आश्चर्य हुआ. जिसने भी महिला से स्वप्न में खिचड़ी मांगने और प्रत्यक्ष रुप से बाबा के खिचड़ी खाने वाली बात सुनी, उन्हें भक्तों के प्रति बाबा का असाधारण स्नेह देख बड़ी प्रसन्न्ता हुई.
Tags:-
sai sai, sai, sai baba, sai ram, om sai ram, shirdi sai,sai darshan, sais, sai palki, shrdha saburi, shirdi, sai baba history, hotchpotch, साई, साई बाबा, ॐ साई राम, शिरडी साई बाबा, सबका मà