totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>हरियाली तीज
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
हरियाली तीज
 
Posted by: neerus
2011-07-28 10:54:24
854 Views
Comments : 0
 
श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरियाली तीज कहते हैं. इस दिन महिलायें भवानी-पार्वती का पूजन करती हैं. राजस्थान की परम्परा में इस माह लड़कियों को ससुराल से पितृगृह बुला लिया जाता है. जिस लड़की के विवाह के पश्चात् पहला सावन आया हो, उसे ससुराल नही रखा जाता. सावन में सुन्दर से सुन्दर पकवान पकाकर बेटियों को सिंघारा भेजा जाता है. इस माह हिंड़ोले पर झूला झूला जाता है. सुहागी मणसकर सास के पाँव छूकर उसे दिया जाता है. यदि सास न हो तो जेठानी या किसी वयोवृद्धा को देना शुभ होता है. इस तीज पर मेंहदी लगाने का विशेष महत्व है. स्त्रियाँ हाथों पर मेहँदी से भिन्न-भिन्न प्रकार के बेलबूटे बनाती हैं. इस तीज पर मेहँदी रचाने की कलात्मक विधियाँ परम्परा से स्त्री-समाज में चली आ रही है. स्त्रियाँ पैरों में आलता भी लगाती हैं. जो सुहाग का चिन्ह माना जाता है. इस तीज पर तीन तीन बातों को तजने (छोड़ने) का विधान है. 1 - पति से छल - कपट 2- झूठ एवं दुर्व्यवहार और 3- परनिंदा.
कहा जाता है कि इस दिन गौरा विरहाग्नि में तपकर शिव से मिली थी. इस दिन जयपुर में राजपूत लाल रंग के कपड़े पहनते हैं. श्रीपार्वती जी की सवारी बड़ी धूम - धाम से निकाली जाती है.
Tags:- हरियाली तीज, hariyali teej, mata parvati, lord shiva, rajasthan
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved