totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>हवन में ड़ाले विशेष आहूति
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
हवन में ड़ाले विशेष आहूति
 
Posted by: vicky21
2015-03-26 02:41:17
961 Views
Comments : 0
 
दुर्गा सप्तशती पाठ में हवन करते समय यदि हवन सामग्री पर कुछ विशेष ध्यान दें तो सभी के मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. जायफल की आहूति ड़ालने से कीर्ति और किशमिश से कार्य की सिद्धि होती है। आंवले से सुख और केले से आभूषण की प्राप्ति होती है। इस प्रकार फलों से अर्ध्य देकर यथाविधि हवन करें। खांड, घी, गेंहू, शहद, जौ, तिल, बिल्वपत्र, नारियल, किशमिश और कदंब से हवन करें। गेंहूं से होम करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। खीर से परिवार, वृद्धि, चम्पा के पुष्पों से धन और सुख की प्राप्ति होती है। आवंले से कीर्ति और केले से पुत्र प्राप्ति होती है। कमल से राज सम्मान और किशमिश से सुख और संपत्ति की प्राप्ति होती है। खांड, घी, नारियल, शहद, जौं और तिल इनसे तथा फलों से होम करने से मनवांछित वस्तु की प्राप्ति होती है। व्रत करने वाला मनुष्य इस विधान से होम कर आचार्य को अत्यंत नम्रता के साथ प्रमाण करें और यज्ञ की सिद्धि के लिए उसे दक्षिणा दें। इस महाव्रत को पहले बताई हुई विधि के अनुसार जो कोई करता है उसके सब मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं। नवरात्र व्रत करने से अश्वमेध यज्ञ का फल मिलता है। प० राजेश कुमार शर्मा भृगु ज्योतिष अनुसन्धान केन्द्र मेरठ, उत्तर प्रदेश, 09359109683
Tags:- devi puja, havan, durga saptshati havan, ahuti, havan ahuti, navratri, दुर्गा सप्तशती, हवन सामग्री, आहूति, नवरात्रि, देवी पूजन
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved