totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>हिन्दु धर्म
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
हिन्दु धर्म
 
Posted by: tniranjan
2011-01-01 12:57:20
1321 Views
Comments : 0
 

हिन्दु धर्म बहुत व्यापक धर्म है. हमारे बहुत से धर्म ग्रन्थ भी हैं. जिनमे वेद उपनिषद् , महाभारत, गीता रामायण, मनुस्मृति, भागवत, पुराण आदि बहुत प्रसिद्ध हैं. हिन्दु धर्म में उपासना की खुली छूट है. यहाँ ईश्वर - ब्रह्मा, विष्णु, महेश, राम, कृष्ण, गणपति, हनुमान आदि की ही नही, 33 कोटि देवी देवताओं की उपासना का विधान है. साकार उपासना भी चलती है, निराकार भी. सगुण भी, निर्गुण भी. इष्ट देवताओं की भी पूजा की जाती है. कुल-देवता और ग्राम देवता की भी तपस्या की जाती है. ध्यान किया जाता है, नाम जप किया जाता है तथा कीर्तन भी.


कोई ' ॐ ॐ ' जपता है, कोई राम राम. कोई हरे राम, राम राम हरे हरे. हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे जपता है. कोई ' ॐ नमो भगवते वासुदेवाय '. कोई शिव शिव जपता है कोई हनुमते नमः जपता है. कोई ' दुर्गायै नमः ' जिसे जो भाता है उसी की वह भक्ति व पूजा करता है. स्नान, वस्त्र, उपवस्त्र, पुष्प, धूप, नैवेद्य, आरती, पूजा आदि का षोड़शोपचार विधान है. ऋग्वेद के पुरुष सुक्त के 16 मंत्रों से पूजा की जाती है. देवता, गुरु, माता-पिता, गो, गंगा, ब्राह्मण साधू संतो आदि की पूजा का विधान है. ‘यज्ञोपवीतं परमं पवित्रम ' बताया गया है. रुद्राक्ष और तुलसी की माला, तिलक, कमण्डलु, दण्ड़, भस्म, आदि को पवित्र माना जाता है.


प्रयाग, काशी, मथुरा, बदरी, केदार, द्वारका, जगन्नाथ पुरी, रामेश्वरम्, गया, आदि अनेक तीर्थ माने गये हैं. विश्वनाथ, चितम्बरम्,तंजोर, कांजीवरम्, श्रीरंगम्, तिरुपति, मीनाक्षी आदि के मंदिरों का दर्शन करने में पुण्य माना गया है.


गणेश चतुर्थी, दुर्गा पूजन, जन्माष्टमी, रामनवमी, शिवरात्रि, होली, दिवाली, आदि त्यौहार मानाएँ जाते हैं.


पवित्रता को लेकर खान-पान , छूआ-छूत, उठने-बैठने आदि के बहुत से नियम बने हैं. जो लोग उन नियमों का ठीक से पालन नही करते, उन्हें आचार-भ्रष्ट माना जाता है.


ऐसा माना जाता है कि धर्म के नियमों का पालन करने से आचार-व्यवहार से, पूजा, उपासना और तीर्थ यात्रा से मोक्ष मिलता है. सत्य, प्रेम, करुणा, दान, और सेवा पर बहुत अधिक जोर दिया गया है. छोटे से लेकर बड़े तक हर प्राणी का आदर करने को कहा गया है. भूखे को अन्न, प्यासे को पानी, चिड़ियों को दाना, गौ को गोग्रास देना चाहिए. तुलसी को जल चढ़ाना आवश्यक बताया गया है तो पीपल के वृक्ष को भी जल चढ़ाना आवश्यक बताया गया है. भगवान ने गीता में कहा है. अश्वथः सर्व-वृक्षाणाम् (वृक्षों में पीपल हूँ.) इस तरह सारे प्राणी जगत् से सारी सृष्टि से प्रेम करने का हिन्दु धर्म का विधान है.


Tags:- hindu dharma, dharma, ved, veda, veda upanishads, mahabharat, gita, ramayan, devi devta, rama mantra, vishnu mantra, vishnu mantras, shiva mantra, rig veda, veda
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved