हो गया शंखनाद सत्याग्रह का
Posted by:
Tniranjan
2011-06-04 01:04:06
770 Views
भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ़ बाबा रामदेव ने सत्याग्रह का बिगुल फ़ूंक दिया है. स्वामी जी के द्वारा सत्याग्रह शुरु होते ही उत्साह से भरे जन सैलाब का समर्थन देखकर ऐसा लग रहा है मानों देश एक नया इतिहास रचने जा रहा है. भ्रष्टाचार और विदेशों में जमा काले धन के खिलाफ़ शनिवार सुबह रामलीला मैदान में आमरण अनशन शुरु कर दिया. योग गुरु ने हजारों की तादाद में जमा अपने समर्थकों को सुबह 5 बजे योगासन सिखाया और इसके बाद सुबह 7 बजे अनशन शुरु कर दिया.
बाबा जी के साथ साध्वी ऋतम्भरा के अलावा सिख, जैन और मुस्लिम समुदाय के बहुत से धार्मिक नेताओं ने रामलीला मैदान में शिरकत की. तो वही मोरारी बापू ने प्रत्यक्ष रुप से इस अभियान में सम्मिलित न हो पाने का दुख जताया. उन्होने बाबा जी को पत्र लिखकर उनके सत्याग्रह आन्दोलन का समर्थन किया. जिससे साफ़ जाहिर होता है कि स्वामी जी के इस सत्याग्रह को विभिन्न धार्मिक, सामाजिक व व्यापारिक लोगों का खुलकर समर्थन मिल रहा है.
Tags:-
satyagrha, baba ramdev satyagrha, corruption, black money, jan aandolan, स्वामी रामदेव, बाबा रामदेव, भ्रष्टाचार, काला धन, सत्याग्रह