totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>होलाष्टक
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
होलाष्टक
 
Posted by: neerus
2011-03-08 10:37:09
894 Views
Comments : 0
 
होली पर्व से ठीक आठ दिन पहले होलाष्टक पर्व मनाया जाता है. जो धुलैण्ड़ी के दिन रंग और गुलाल के साथ समाप्त होता है. इसीदिन से होली उत्सव के साथ-साथ होलिका दहन की तैयारी भी शुरु हो जाती है. इस वर्ष होलाष्टक 13 मार्च से 19 मार्च तक रहेगा.
होलाष्टक के मुख्य कार्य -
इस दिन होलिका पूजन करने के लिए, होलिका दहन वाले स्थान को गंगा जल से शुद्ध किया जाता है. गांव क्षेत्र या मौहल्ले के चौराहे पर होलिका पूजन के लिए ड़ंड़ा स्थापित किया जाता है. उसमे सूखे उपले, सूखी लकड़ी व सूखी घास ड़ाली जाती है. होलिका दहन के लिए लगभग वही लकड़ियाँ ड़ाली जाती है. जो स्वयं ही पेड़ो से टूट कर गिर गई हो. इन लकड़ियों के ढ़ेर में प्रतिदिन कुछ-कुछ लकड़ियाँ ड़ाली जाती हैं. जिससे होलिका दहन वाले दिन तक लकड़ियों का बहुत बड़ा ढ़ेर बन जाता है.
होलाष्टक में नही होते शुभ कार्य-
शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार जिस क्षेत्र में होलिका दहन के लिए ड़ंड़ा स्थापित हो जाता है, उस क्षेत्र में होलिका दहन तक कोई भी शुभ कार्य नही किया जाता. लोकमान्यता के अनुसार होलाष्टक से होलिका दहन वाले दिन तक यदि कोई भी शुभ कार्य किया जाता है तो अमंगल ही पैदा होता है. इसलिए देश के बहुत से हिस्सों में इन दिनों कोई भी कार्य सम्पन्न नही किया जाता.
कथा-
होलाष्टक मनायें जाने के लिए हमारे पुराणों में बहुत सी कथायें प्रचलित हैं. उनमें सर्वाधिक प्रचलित कथा है कि- भगवान श्रीकृष्ण आठ दिनों तक गोपियों संग होली खेले. जब उनके कपड़े होली के कपड़ो में सन गए तो उन्होनें वह कपड़े धुलंड़ी के दिन अग्नि में ड़ाल दिए थे. बस तभी से यह आठ दिनों तक मनाया जाने लगा.

Tags:- Holashtak, Dulhendi, Dhuli Vandana, Dhulheti, Dhulandi ,Dhulendi, holi gulal, gulal,holika dahan,holika
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved