totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>होलास्टक
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
होलास्टक
 
Posted by: Twinkle7
2014-03-05 03:19:25
1025 Views
Comments : 0
 
फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका का पर्व मनाया जाता है। होली पर्व के आने की सूचना होलाष्टक से प्राप्त होती है। इस साल होलाष्टक 8 मार्च से 15मार्च तक रहेंगें। होलाष्टक को होली पर्व की सूचना लेकर आने वाला एक हरकारा कहा जाता है।
होलाष्टक के शाब्दिक अर्थ पर जायें, तो होलाष्टक अर्थात होली से पूर्व के आठ जो दिन होता है वह होलाष्टक कहलाता है। सामान्य रुप से देखा जाये तो होली एक दिन का पर्व न होकर पूरे नौ से ग्यारह दिनों का त्यौहार होता है। जो की दुलैण्डी के दिन रंग और गुलाल के साथ साथ दो दिन के मिलन समारोह के साथ इस पर्व का समापन होता है।  
होली के प्रारम्भिक दिन का पर्व होलाष्टक होता है इसके कारण प्रकृ्ति में खुशी और उत्सव का माहौल रहता है। साथ ही इस दिन से होली उत्सव के साथ.साथ होलिका दहन की तैयारियां भी शुरु हो जाती है।होलिका पूजन करने के लिये होली से आंठ दिन पहले होलिका दहन वाले स्थान का चुनाव किया जाता है, फिर स्थान को गंगाजल से शुद्ध कर उसमें सूखे उपले, सूखी लकडियां विशेष कर ऎसी लकडियां जो सूखने के कारण स्वयं ही पेडों से टूट्कर गिर गई हों, सूखी खस व होली का डंडा स्थापित कर दिया जाता है। होलाष्टक से लेकर होलिका दहन के दिन तक प्रतिदिन इसमें कुछ लकडियां डाली जाती है। इस प्रकार होलिका दहन के दिन तक यह लकडियों का बडा ढेर बन जाता है। हर कोइ इस ढेर में लकड़ियाँ या घर के टूटे फूटे लकड़ी के सामान लाकर इस ढ़ेर में डालते जाते हैं।  
इन आठ दिनों में क्रमशः अष्टमी तिथि को चंद्रमा, नवमी को सूर्य, दशमी को शनि, एकादशी को शुक्र, द्वादशी को गुरु, त्रयोदशी को बुध एवं चतुर्दशी को मंगल तथा पूर्णिमा को राहु उग्र रूप लिए माने जाते हैं, जिसकी वजह से इस दौरान सभी शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।
खास तौर से होलास्टक उत्तर प्रदेश एंव पंजाब में मनाया जाता है। होलास्टक के दौरान कुछ कार्य ऎसे भी हैं जिन्हें इन दिनों नहीं किया जाता है। यह खरवास (अशुभ दिन) होलाष्टक के दिन से लेकर होलिका दहन के दिन तक रहती है। होलाष्टक के मध्य दिनों में 16 संस्कारों में से किसी भी संस्कार को नहीं किया जाता है। यहां तक की अंतिम संस्कार करने से पूर्व भी शान्ति कार्य किये जाते है। इन दिनों में 16 संस्कारों पर रोक होने का कारण इस अवधि को शुभ नहीं माना जाता है।
फाल्गुण शुक्ल अष्टमी से लेकर होलिका दहन अर्थात पूर्णिमा तक होलाष्टक रहता हैा इस दिन से मौसम की छटा में बदलाव आना आरम्भ हो जाता हैा सर्दियां अपना मुहँ मोड़ लेती है, और गर्मियाँ अपना पैर पसारने लगती हैा साथ ही साथ वसंत ऋतु के आगमन की खुशबू फूलों की महक के साथ प्रकृ्ति में बिखरने लगती हैा होलाष्टक के विषय में यह माना जाता है कि जब भगवान श्री भोले नाथ ने क्रोध में आकर काम देव को भस्म कर दिया था, तो उस दिन से होलाष्टक की शुरुआत हुई थीा

होलिका दहन के दिन उबटन का विशेष महत्तव है, कहते हैं होलिक अर्थात प्रहलाद कि बुआ बुराई का प्रतीक थीं। उन्होनें अपने वरदान का गलत ईस्तेमाल किया था। इसलिए वो अपने ही वरदान के 'आग में कभी ना जल सकने' वाली प्रहलाद कि बुआ आग में जल कर राख हो गई थीं। इसी कारण उस दिन बुराई पर अच्छाई की विजय हुई थी। इसीलिए होलिका दहन के दिन सभी लोग उबटन लगाकर शरीर से निकलने वाली झिल्ली (गन्दगी) को अग्नि में डाल देते हैं।

होलिका दहन की कहानी
होलिका राजा हिरण्यकश्यप की बहन थी। राजा हिरण्यकश्यप खुद को भगवान मानता था। उसके घर प्रहलाद जैसा बेटा  हुआ। प्रहलाद विष्णु भक्त था। बस इसी को लेकर हिरण्यकश्यप और प्रहलाद की बैर हो गई। हिरण्यकश्यप ने प्रहलाद को मारने की कई कोशिश की। उसने प्रहलाद को नदी में फेंकाए सांपों से कटवायाए मगर उस पर कोई असर नहीं हुआ। हिरण्यकश्यप को वरदान था कि उसे न नर मार सकेगा न जानवरए न वह दिन में मरेगा और न रात मेंए इतना ही नहीं वह घर के भीतर तथा बाहर भी नहीं मरेगा। इसीलिए विष्णु भगवान को नरसिंह का अवतार लेना पड़ा था। जब प्रहलाद को हिरण्यकश्यप मारने में सफल नहीं हुआ तो उसने अपनी बहन होलिका का सहारा लिया। होलिका को वरदान था कि वह आग में नहीं जलेगी। प्रहलाद को मारने के लिए रची गई साजिश के मुताबिक बेतवा नदी के किनारे स्थित डीकांचल पर्वत पर एक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें तय हुआ कि होलिका नाचते.नाचते प्रहलाद को गोदी में लेकर आग में बैठ जाएगीए जिसमें प्रहलाद जल जाएगा। मगर प्रहलाद को जलाने की कोशिश में हुआ उलटा। होलिका जल गई और प्रहलाद बच गया। हिरण्यकश्यप को इस बात का पता चला तो वह बौखला गया। उसने प्रहलाद को मारने की कोशिश की। प्रहलाद की रक्षा को भगवान नरसिंह के अवतार में प्रकट हुए और उन्होंने हिरण्यकश्यप को मार डाला। और तभी से होली मनाई जाने लगी।
होली उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, तमिलनाडू, गुजरात, महाराष्ट्र, उडिसा, गोवा आदि में अलग तरीके से मनाई जाती हैा

Tags:- होलाष्टक, होलाष्टक की कहानी, फाल्गुन मास, फाल्गुन मास की पूर्णिमा, होलिका दहन की कहानी, राजा हिरण्.
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved