होली भारत के सबसे पुराने पर्वों में से है। इसके विषय में पुराण व साहित्य में अनेक कथाएँ मिलती है। होली प्रेम से मिलने का त्यौहार है, ये सभी से प्रेम बांटने का त्यौहार है. ये सभी को खुशी के रंग लगाने का त्यौहार है. नये दोस्त बनाने का त्यौहार है, आपसी बेर भुला के सभी को गले लगाने का त्यौहार है.
होली के मौजूदा स्वरुप का जिक्र जैमिनी गृह सूत्र , (1 /3 /15 -16) काठक गृह सूत्र (73 /1 ) लिंग पुराण , बाराह पुराण , हेमाद्रि ,और भविष्योत्तर पुराण के अलावा वात्स्यायन के काम सूत्र में भी आया है | निर्णय सिन्धु पृष्ठ 227 , स्मृति कौस्तुभ पृष्ठ (516 से 519 ) और पुरश्चरण चिन्तामणि के पृष्ठ (३०८ से ३१९ ) पर होली का वर्णन अत्यन्त विस्तार से होता है | भविष्योत्तर पुराण और कामसूत्र में इसका सन्बन्ध वसन्त ऋतु के आगमन से कर दिया. वास्तव में होलिका हेमन्त यानि पतझड़ के आगमन की सूचना देती है और बसन्त की प्रेममय काम लीलाओं की घोतक है | मस्ती से भरे गाने रंगों की फुहार और संगीत बसन्त के आने के उल्लास पूर्ण समय का परिचय देते है | जो रंगों से भरी पिचकारियों और अबीर गुलाल के आपसी आदान प्रदान को प्रकट होती है | कहीं कहीं दो तीन दिन तक मिट्टी का कीचड़ और गानों से मतवालें होकर होली का हुडदंग मचाते है |
होली के दिन आम्र मंजरी तथा चंदन को मिलाकर खाने का बड़ा माहात्म्य है।
कहा जाता है कि फागुन पूर्णिमा – होली के दिन जो लोग चित्त को एकाग्र करके हिंडोले (झूला) में झूलते हुए भगवान विष्णु (भगवान श्रीकृष्ण ) के दर्शन करते हैं, वे निश्चय ही वैकुंठ को जाते हैं। भविष्य पुराण के अनुसार नारदजी ने महाराज युधिष्ठिर से कहा था कि हे राजन! फागुन पूर्णिमा – होली के दिन सभी लोगों को अभयदान देना चाहिए, ताकि सारी प्रजा उल्लासपूर्वक हँसे और अट्टहास करते हुए यह होली का त्योहार मनाए। इस दिन अट्टहास करने, किलकारियाँ भरने तथा मंत्रोच्चारण से पापात्मा राक्षसों का नाश होता है।
होली – होलिका पूजन के समय निम्न मंत्र का उच्चारण करना चाहिए :-
अहकूटा भयत्रस्तैः कृता त्वं होलि बालिशैः ।
अतस्वां पूजयिष्यामि भूति-भूति प्रदायिनीम् ॥
होलिका दहन के पश्चात उसकी जो राख निकलती है, जिसे होली – भस्म कहा जाता है, उसे शरीर पर लगाना चाहिए। होली की राख लगाते समय निम्न मंत्र का उच्चारण करना चाहिए :-
वंदितासि सुरेन्द्रेण ब्रम्हणा शंकरेण च ।
अतस्त्वं पाहि माँ देवी! भूति भूतिप्रदा भव ॥
ऐसी मान्यता है कि जली हुई होली की गर्म राख घर में समृद्धि लाती है। साथ ही ऐसा करने से घर में शांति और प्रेम का वातावरण निर्मित होता है।
प० राजेश कुमार शर्मा भृगु ज्योतिष अनुसन्धान केन्द्र मो 09359109683
Tags:-
Holi, falgun, falgun month,vishnu,lord vishnu,,falgun holi,holika pujan,mantra