totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>“नवरात्रों में रखें इन बातों का ध्यान”
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
“नवरात्रों में रखें इन बातों का ध्यान”
 
Posted by: Nitin22
2014-09-25 07:18:31
1021 Views
Comments : 1
 
नवरात्रें भारत देश में महत्वपूर्ण पर्व माना जाता हैं. लोग पूरे हर्षो-उल्लास के साथ दुर्गा-पूजा के इस पावन पर्व को मनाते हैं. पूरे नौं दिन तक लोग धार्मिक रीति-रिवाजों से मां दुर्गा का पूजन करते हैं. इस पर्व को लेकर लोगो में बहुत उत्साह होता हैं. कहीं गरबा नृत्य होता हैं तो कहीं डांडिया की धूम रहतीं हैं. इस पावन अवसर पर लोगो को हर छोटी से छोटी बात का ध्यान रखना चाहिए जिससे पूजा में कोई विघ्न न आऐं. नवरात्रों की पूजा में कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता हैं. जो इस प्रकार हैं….
1. देवी को कनेर और सुगन्धित फूल प्रिय होते हैं. इसलिये पूजा के लिये इन्ही फूलों का प्रयोग करें. विशेष कर लाल फूल नवरात्रें के हर दिन मां दुर्गा को अर्पित करें.
2. कलश स्थापना दिन में ही करें.
3. मां की प्रतिमा को लाल वस्त्रों से ही सजायें.
4. साधना करने वाले को लाल वस्त्र या गर्म आसनी पर बैठकर पूजा करनी चाहिए.
5. जो लोग नवरात्रें में व्रत रखते हैं उन्हे कांच व चीनी-मिट्टी के बर्तन में कुछ भी सेवन नहीं करना चाहिए.
6. नवरात्रें का व्रत करने वाले उपासक को दिन में केवल एक बार सात्विक भोजन करना चाहिए.
7. मांस, मदिरा का त्याग करना चाहिए.
8.नवरात्रों में बाल कटवाना, नाखून काटना आदि कार्य भी नहीं करने चाहिए.
9.ब्रह्मचार्य का पूर्णत:पालन करना चाहिए.
10. नवरात्रें की अष्टमी या नवमी के दिन दस साल से कम उम्र की नौ कन्याओं और एक लड़के को भोजन कराना चाहिए.
11. कंजकों को मां देवी का रुप माना जाता हैं व लड़के को भैरव का रूप माना जाता है.
12. रेत में उगे हुए जौ को नदी में विसर्जित कर दिया जाता है. और कुछ जौं को जड़ सहित उखाड़कर समृद्धि हेतू घर की तिजौरी या धन रखने के स्थान पर रखना चाहिए.
13. कलश के पानी को पूरे घर में छिड़क देना चाहिए. इससे घर से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है. और नारियल को माता दुर्गा के प्रसाद स्वरूप खा लिया जाता है.

Tags:- Navratri, Bhakti, Durga Puja, Red Flowers, Devi Durga, Goddess, विशेष बातों का ध्यान, माता दुर्गा, नवरात्रें, गरबा नृत्य, डांडिया की धूम
bottom
1 Comments
top
 Posted by: 2014-09-27 03:34:38

 
bahut hi mehtvapurn jankari hey
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved