totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>“पीढ़ीयों में दूरी”
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
“पीढ़ीयों में दूरी”
 
Posted by: Sumantbc
2013-09-21 04:16:29
1339 Views
Comments : 0
 
कृण्वआन्तोग विश्वहमार्यम्का यही नियम है की 'पहले स्वयं आर्य बनें फिर औरों को आर्य बनाएँ', परन्तु वर्तमान की यह विडम्बना है की सब दूसरों को ही सुधारना चाहते हैं, स्वयं के आचरण पर कोई ध्या‍न नहीं देता।
वर्तमान में माता-पिता की सब से बड़ी समस्या है “Generation Gap” अर्थात् ‘पीढ़ीयों में दूरी’ या ‘बच्चों और बड़ों के बीच में आयु का अन्तर’ और उस के कारण एक दूसरे की बातों को न समझना, जिसके फलस्वरूप आपस में अनबन, खिटपिट होना और दूरियाँ बढ़ना स्वाभाविक है। यह समस्या हर परिवार में माँ-बाप और बच्चों के बीच पहले भी थी, आज भी है और कल भी रहेगी। यह घर-घर की कहानी है। जब से यह संसार बना है और परिवार बने हैं, तब से हर घर में आपसी अनबन, मत-भेद और अशान्ति रही है। इस का कोई हल न पहले था, न आज है और न कभी भविष्य में हो सकता है परन्तु यह ‘पीढि़यों का अन्तर’ कुछ हद तक दूर किया जा सकता है।
माता-पिता बच्चों की बातों पर ध्या़न नहीं देते, समझते हैं की वे अभी बच्चे हैं और उनका अच्छा-बुरा हम अधिक जानते हैं। वास्त‍व में आधुनिक पीढ़ी के बच्चे अनेक विषयों में हम से ज्यादा जानते हैं और अनेक बातें ऐसी होती हैं जिन्हें हम अधिक जानते हैं अतः समाधान यही है की हम अपने अहंकार को अलग रखें और अपना निर्णय सुनाने से पहले, अपने बच्चों की बातों को ध्यान से सुनें। यदि वे ग़लत हैं तो ऐसी परिस्थिति में उनसे मित्रता का व्यवहार करें और प्रेम पूर्वक समझाने का प्रयत्न करें। ज़ोर-ज़बरदस्ती करने से बच्चे‍ आपकी बातों को नहीं मानते, इससे आपके अहंकार को ठेस पहुचती है और घर में अशान्ति का वातावरण उत्पतन्न होने की सम्भावना होती है। अहंकार के कारण मनुष्यह ज़ि‍द्दी बन जाता है और दूसरे की बात को मानने से इन्कार करता है, अपनी बात पर ही अड़े रहते हैं – एक-दूसरे की बात नहीं मानते - चाहे वह बात सही ही क्यों न हो और यही घरेलू अशान्ति का कारण बन जाता है।
जब बच्चे पन्द्रैह-सोलह वर्ष के हो जाते हैं, सोचने-समझने लगते हैं, अपना कार्य स्वयं करने लगते हैं और निर्णय स्वयं करने लगते हैं, तो उन्हें कभी भी नहीं डाटें बल्की उनसे एक सच्चे मित्र की तरह बात करनी चाहिये और उन्हें सलाह देने का प्रयास करें। आर्डर देने से बच्चे सुधरते नहीं हैं बल्की अधिक बिगड़ते हैं। बच्चों को ऐसा अहसास दिलाएँ की आप उनका भला चाहते हैं।
इस उम्र में बच्चे स्प्रिंग की तरह होते हैं, जिस तरह स्प्रिंग को थोड़ा भी दबाओ तो वह हाथों से उतना ही छुटता हैं वैसे ही बच्चों को जितना रोको वें उतनें ही आप से दूर जाते हैं, लेकीन इसका मतलब यें नहीं की आप बच्चों को गलत काम कें लिए भी ना रोके, बच्चों को समझाने की कोशिश करें, उन्हे उसके फायदें और नुकसान के बारे में बताऐं कोई किसी के स्वभाव को बदल नहीं सकता, सब के स्वभाव भिन्न -भिन्ने होते हैं अतः बच्चों पर बिना कारण के दबाव न डालें।
कोई बच्चा शान्त स्वनभाव का होता है तो कोई ज़ि‍द्दी, माता-पिता को चाहिये की वे अपने बच्चों से बात करें, उनके मन की बातों को जानने का प्रयास करें और अपने मन की बातें भी करें ताकी बच्चों को यह एहसास हो की आप क्यां चाहते हैं।
इस मूल मन्त्रो को सदा ध्यान रखें - आप अपने बच्चों का मन रखेंगे तो ही बच्चे‍ आपका मान करेंगे। इससे बच्चों में आपके प्रति प्रेम और विश्वास जागृत होने लगता है और आपके कहे को टाल नहीं सकते। प्रेम से सब के मनों को जीता जा सकता है और प्रेम ही से संसार की हर समस्या का समाधान हो सकता है। आधुनिक बच्चे बड़े समझदार एवं चतुर होते हैं और कोई बच्चा अपने माता-पिता व अपने से बड़ो को दुःखी देखना नहीं चाहता।
माता-पिता अपने बच्चों से आयु में 20, 25 या 30 वर्ष बड़े होते हैं और जब हमारे बच्चे स्वयं 20/25 वर्ष के हो जाते हैं तो वे अपना अच्छा-बुरा स्वयं सोचने में सक्षम हो जाते हैं और आपके विचार-सिद्धान्तो 20-25 वर्ष पुराने हो जाते हैं। ऐसी परिस्थिति में आप खुद को समय के अनुसार बदलनें का प्रयास करें वरना समय आगे निकल जाएगा और आप पीछे रह जाएँगे।

Tags:- Generation Gap, Bhakti, Youth, Parents, Mother-Father, Elders, Children, Situation, Young Generation, Distance, विचार-सिद्धान्तP, पीढ़ीयों में दूरी, पीढि़यों
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved