totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>“भारतीय-संस्कृति में जन्मदिन मनाने का तरीका”
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
“भारतीय-संस्कृति में जन्मदिन मनाने का तरीका”
 
Posted by: Manish
2013-09-28 11:34:00
897 Views
Comments : 0
 
1. जन्मदिन दिनांक अनुसार मनाते हैं तिथि अनुसार नहीं, तिथि अनुसार जन्मदिन मनाने से उस दिन हमारे सभी सुक्ष्म देह के द्वार आशीर्वाद हेतु खुल जाते हैं |
2. अर्धरात्रि को शुभकामनायें देते हैं जो वास्तविक रूप में अशुभ घड़ी होती है, किसी भी शुभकार्य को अर्धरात्रि में करना नहीं चाहिए| वैदिक संस्कृति के अनुसार दिन का आरम्भ सूर्योदय से होता है |
3. जन्मदिन पर मोमबत्ती जलाते हैं, मोमबत्ती तमोगुणी (अज्ञानी या अभिमानी) को र्दशाता है अतः जन्मदिन जैसे शुभ दिवस पर मोमबत्ती जलाकर तमो गुण का प्रभाव अपने अन्दर बढ़ाते हैं जबकि उस दिन जिसका जन्मदिन है उसकी आरती उतारनी चाहिए|
4. तत्पश्चात मोमबती को बुझाते हैं, ज्योत को मुहं से फूंकना और उसे बुझाना दोनों ही अशुभ माना जाता हैं| इससे हमारे जीवन के कष्ट बढ़ते हैं और ज्योत जो तेज तत्त्व का प्रतीक होती है जो हमें तेजस्वी बनाती है उसके स्थान पर हम तमोगुणी बनने का प्रयास करते है|
5. किसी चीज को काटना एक विनाशकारी लक्षण होता है परन्तु हम केक काटते हैं और अन्नपूर्णा मां की अवकृपा उस शुभ दिवस में प्राप्त करते हैं जबकि उस दिन गरीब, अनाथ या संत जन को अन्नदान करना चाहिए जिससे हम पर अन्नपूर्णा मां की कृपा बनी रहे और घर पर खीर, हलवा जैसा भोग कुलदेवी को चढ़ाकर ग्रहण करना चाहिए और बांटना चाहिए |
6. हम एक दुसरे को प्रेम का दिखावा करते हुए जूठे केक एक दुसरे को जूठन खिलाते हैं परन्तु वास्तविकता में जूठन कभी नहीं ग्रहण करना चाहिए इससे जिस व्यक्ति को अनिष्ट (negative energies) का कष्ट होता है वह हममे सहज ही संक्रमित हो जाता है (आज समाज में 30% साधारण व्यक्ति को और 5०% अच्छे साधक को अनिष्ट शक्ति का कष्ट है)|
7. जन्मदिन के दिन हम सहर्ष उपहार स्वीकार करते हैं इससे आध्यात्मिक दृष्टि से हमारा लेन-देन बढ़ता है और हम जन्म मृत्यु के चक्र में और जकड़ जाते हैं | इससे बच्चों में देने की प्रवृत्ति के स्थान पर लेने की प्रवृत्ति बढ़ती है जो भविष्य में उसे एक अच्छा व्यक्ति बनने में अवरोध निर्माण करता है |
8. तत्पश्चात क्लब में जाते हैं और मद्य पान (Drink) कर अनिष्ट शक्तियों को आमंत्रण देते हैं और भूतों के समान अंधेरे में सब के साथ नशे में धुत होकर गानों पर नृत्य करते हैं और इस प्रकार जन्मदिन जैसे शुभ दिवस पर अपने विनाश और अपने शुभचिंतक के विनाश का सर्व उपाय कर 'वचनं किम दरिद्रता' अर्थात वचन से क्यों दरिद्र बने इसलिए HAPPY BIRTHDAY TO you कहते हैं जबकी जन्मदिवस पर शुभकामनांए या बधाईयां देना शुभ माना जाता हैं|

Tags:- Birthday, Bhakti, Indian Culture, Indian Origin, Birthday Celebration, Best wishes, Tamoguni, Candles, Cake, जन्मदिन, शुभकामनायें, भारतीय-संस्कृति
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved