भारत के वेद, पुराण, शास्त्र और मंत्र केवल अध्यात्म के लिये नहीं, बल्कि इसलिये भी जाने जाते है क्योंकि इनकी जड़ों में विज्ञान और तकनीकी भी गहराई से समाई हुई है। और शायद यही वजह है कि भारतीय दर्शन, शास्त्र पूरे विश्व के लिये शोध का विषय बन चुके हैं। अगर हम बात करें गायत्री मंत्र की, जिसका जाप हम रोज पूजा में करते हैं। हो सकता है हम इसे केवल अध्यात्म और पूजा-पाठ की दृष्टि से उच्चारित करते हो, लेकिन इसके पीछे छिपे रहस्यमय विज्ञान को जानकर आप हैरान रह जायेंगें -   

  

गायत्री मंत्र अपने विज्ञान के कारण भारत के नक्शे की सीमा रेखा को पारकर विश्व भर में अपनी प्रसिद्धि के कारण लोकप्रिय यूनिवर्सल मंत्र बन चुका है। गायत्री मन्त्र का जाप करना उस परम सत्ता की महानता को धन्यवाद देना, जिसने इस सुंदर ब्रह्माण्ड की रचना की है। गायत्री मन्त्र से निकली तरंगे ब्रह्माण्ड में जाकर बहुत से दिव्य और शक्तिशाली अणुओं और तत्वों को आकर्षित करके मानव शरीर से जोड़ती हैं और फिर दुबारा अपने उस स्थान पर लौट जाती है जहां से वो आयी थी जिससे मानव शरीर दिव्यता और परलौकिक सुख से भर जाता है। इसीलिये ये मंत्र किसी विशेष धर्म या देश के लिए नहीं, बल्कि पूरे विश्व के कल्याण के लिये है।


भारत के महान् ऋषि विश्वामित्र ने भी कहा है कि गायत्री मंत्र के समान चारों वेदों में से कोई मंत्र नहीं है। सम्पूर्ण वेद, यज्ञ, दान, तप गायत्री मंत्र के शब्द की महत्ता के बराबर भी नहीं है। गायत्री मंत्र कुल 24 अक्षरों के जोड़ से बना है जिनका मेल इतनी विचित्र और प्राचीन रहस्मयतकनीक से किया गया है कि उनके उच्चारण यानि जाप करने से मनुष्य की जीभ, गला, दांत, होठ, तालु एवं मूर्धा में सोयी हुई स्थिति के नाड़ी और तंतुओं का एक अद्भुत तरीके से संचालन होता है। गायत्री मंत्र के प्रत्येक शब्द और अक्षर के उच्चारण से मुंह की सभी छोटी-से-छोटी और बड़ी-से-बड़ी ग्रंथियों और तंत्रिकाओं में एक खिंचाव पैदा होने से इनकी एक्सरसाइज होती है जो शरीर के विभिन्न अंगों से जुडी हुई हैं।



गायत्री मंत्र सर्वश्रेष्ठ और सर्वोत्तम मंत्र है क्योंकि इस मंत्र की साधना में कोई भूल होने पर या गलत उच्चारण होने पर भी किसी प्रकार का अनिष्ट या पाप नहीं लगता है। गायत्री मंत्र के जाप के लिए तीन समय बताए गए हैं। पहले समय के अनुसार प्रात:काल में सूर्योदय से थोड़ी देर पहले मंत्र जाप शुरु कर सकते हैं, दूसरे समय के अनुसार दोपहर में भी इस मंत्र का जाप किया जा सकता है और  तीसरे समय के अनुसार शाम को सूर्यास्त के कुछ देर पहले मंत्र जप शुरू करके सूर्यास्त के कुछ देर बाद तक जाप किया जा सकता है। इन तीन समय के अतिरिक्त यदि गायत्री मंत्र का जप करना हो तो मौन रहकर या मानसिक रूप से जाप करना चाहिए।


गायत्री मन्त्र जाप से ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति होती है क्योंकि हमारे शरीर में सात चक्र और 72000 नाड़ियाँ है शरीर की  हर एक नाडी सीधे मुख से जुडी हुई है और मुख से निकला हुआ हर शब्द इन नाड़ियों पर प्रभाव डालता है। गायत्री मंत्र के जाप से पूरे शरीर में सकारत्मकता ऊर्जा का वास होता है। ऋगवेद से लिया गया है गायत्री मंत्र भगवान सूर्य की अराधना में पढ़ा जाने वाला मंत्र है जिसका अर्थ है उस प्राणस्वरूप, दुःखनाशक, सुखस्वरूप, श्रेष्ठ, तेजस्वी, पापनाशक, देवस्वरूप परमात्मा को हम अन्तःकरण में धारण करें। वह परमात्मा हमारी बुद्धि को सन्मार्ग की ओर प्रेरित करे।


 

हमारे देश के महापुरुषों ने भी गायत्री मंत्र की महिमा के बारे में कहा है कि

 

 

महात्मा गाँधी

‘गायत्री मंत्र का निरन्तर जप रोगियों को अच्छा करने और आत्माओं की उन्नति के लिऐ उपयोगी है। गायत्री मंत्र का स्थिर चित्त और शान्त ह्रदय से किया हुआ जप आपत्तिकाल के संकटों को दूर करने का प्रभाव रखता है।’

 

रवींद्रनाथ टैगोर

‘भारतवर्ष को जगाने वाला जो मंत्र है, वह इतना सरल है कि ऐक ही श्वाँस में उसका उच्चारण किया जा सकता है। वह मंत्र है गायत्री मंत्र।’

 

स्वामी रामकृष्ण परमहंस

‘गायत्री मंत्र का जप करने से बडी‍-बडी सिद्धियां मिल जाती हैं। यह मंत्र छोटा है, पर इसकी शक्ति भारी है।’

 

स्वामी विवेकानंद

‘गायत्री सदबुद्धि का मंत्र है, इसलिऐ उसे मंत्रो का मुकुटमणि कहा गया है।’