आपने देखा होगा कि कुछ लोग
अपने हाथ की कलाई में तो कलावा बांधते ही है, लेकिन इसके साथ ही वो अपने डेस्कटाप,
बाइक, दराज, फैक्ट्री के मेन गेट या फिर चाबी के छल्ले में भी कलावा बांधते है।
कुछ लोग इसे आस्था मानते हैं तो कुछ अंधविश्वास। ये तो हम सभी जानते है कि किसी भी
प्रकार के शुभ कार्य या पूजा-पाठ करने से पहले कलावा बांधा जाता है। लेकिन हाथ में
कलावा बांधने के पीछे हमारी धार्मिक आस्था के साथ-साथ कुछ वैज्ञानिक तथ्य भी है। कलाई
पर बंधे इस शुभ लाल रंग के धागे को मौली भी कहते है। आइये जानते है इसके पीछे छिपे
धर्म और विज्ञान के रहस्य को....

शास्त्रों
के अनुसार कलावा
शास्त्रों में बताया गया
है कि वामन भगवान ने दानवीर राजा
बलि की रक्षा के लिये उनकी कलाई पर कलावा बांधा था इसीलिये कलावे को हिंदू धर्म में रक्षा सूत्र भी माना गया
है। ऐसा माना जाता है कि कलावा बांधने से आप पर ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवताओं
की कृपा बनी रहती है। इसीलिये पंडित यजमान को कलावा बांधते समय इस मंत्र का
उच्चारण करते है-
येन बद्धो बलीराजा
दावेंद्रो महाबल।
तेन त्वामनुबध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।
इस मंत्र का अर्थ है कि राजा
बलि को जिस सूत्र के साथ धर्म के मार्ग से बांधा गया था, उसी सूत्र से मैं तुम्हें
बांधता हूं, तुम भी धर्म के मार्ग पर स्थिर रहो।

क्यों
बांधते है कलावा
आपकी कलाई पर बंधा कलावा आपको ईश्वर से तो जोडता ही है इसके
साथ ही आपको स्वस्थ भी रखता है। दरअसल, विज्ञान के अनुसार शरीर के कई प्रमुख अंगों
तक पहुंचने वाली नसें कलाई से होकर ही गुजरती है और कलाई पर बंधा कलावा इन नसों की क्रिया को नियंत्रित रखता है। जिससे त्रिदोष यानी वात, पित्त और कफ
का सामंजस्य (नियंत्रण) बना रहता है और इसके साथ-साथ रक्तचाप, हृदय रोग, मधुमेह और लकवा जैसे गंभीर रोगों से भी काफी
हद तक बचाव होता है।

कब और कैसे बांधे कलावा
शास्त्रों के अनुसार
पुरुषों और अविवाहित कन्याओं को हमेशा अपने दाएं हाथ में और विवाहित स्त्रियों को बाएं
हाथ में कलावा बंधवाना चाहिये। कलावा बंधवाते समय खासतौर से ध्यान रखें कि आप जिस
हाथ में कलावा बंधवा रहे है, उसकी मुट्ठी बंद रहे और आपका दूसरा हाथ सिर पर हो। कलावा बंधवाने के लिए मंगलवार और
शनिवार का दिन सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है।

रोज बदलें कलावा
जिस तरह आप रोज कपड़े बदलते है उसी तरह कलावा भी रोज बदलना चाहिये क्योंकि कलावा
कच्चे मुलायम सूती धागों से बना होता है इसलिये ये जल्दी गंदा होने के कारण रंगहीन
और किटाणु रहित हो जाता है जो स्वास्थ्य के लिये भी हानिकारक होता है। इस कारण प्रतिदिन पूजा करते समय नया कलावा धारण
करें और पुराना कलावा पीपल के पेड़ की जड़ के नीचे दबा दें या फिर नदी में प्रवाहित
कर दें।






