भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी
राधा अष्टमी के नाम से विख्यात है. इस दिन राधा जी का जन्म हुआ था. इसलिए यह दिन राधा के जन्मोत्सव के रुप में
मनाया जाता है.
श्री राधा जी का जन्म दिवस बरसाने के
ब्रहोश्वरगिरी मंदिर में सैंकडों वर्षों से, प्रत्येक वर्ष बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. इस स्थान पर भाद्रपद एकादशी से
लेकर भाद्रपद की चतुर्दशी के मध्य की अवधि में एक आध्यात्मिक मेले का आयोजन किया
जाता है बरसाने के अलावा श्री राधा अष्टमी वृ्न्दावन में भी धूमधाम से मनाई जाती है.
यहां राधा रानी के जन्म की खुशी में नृ्त्य और संगीत का आयोजन किया जाता है. इस
दिन यह शहर एक दुल्हन सा सुंदर प्रतीत होता है. श्री राधा अष्टमी के दिन बरसाने का
राधा मंदिर फूलों से सजाया जाता है. राधा जी को लड्डूओं का भोग लगाया जाता है. छप्पन भोग बनाकर राधा जी को अर्पित किया जाता है. भोग लगाने के बाद प्रसाद मोर को खिला
दिया जाता है. और तब लोगो में बांटा जाता हैं






