पतंग
संग उड़ गया बचपन
जाहिर सी बात है कि ये लाईन एक बहुचर्चित गाने की
है, पर सच में कितनी सच्ची बात कही गयी है। बचपन के दिन कब और कैसे उड़ जाते हैं पता
ही नहीं चलता, ऐसा लगता है जैसे उड़ती हुई पतंग को किसी ने धीरे से काट दिया हो...
और किसी ने पीछे से ‘‘वाह काटे’’ की आवाज भी ना लगाई हो। कभी-कभी तो एैसा प्रतीत होता
है जेसे बसंत ऋतु आके चली गयी हो, या वैसा जैसा हम मखमली बिस्तर समान माँ के आँचल में
सिमट कर गहरी नींद में सोते-सोते लुढ़कर खुदरी सतह पर गिर गये हों। माँ जैसा स्नेह
शायद ही कोई दे सकता है। बच्चा छोटा से बड़ा हो जाता है, हँसते-हँसते उसके खाँसने के
दिन आ जाते है फिर भी उसका बचपना माँ के प्रती कम नहीं होता और ना ही माँ के लिए उसका
दर्द कम होता है। वो खुद चलने फिरने के लायक नहीं रह जाती पर फिर भी अपने बच्चे को
लाड करना नहीं भूलती, सिर्फ एक बार अपने बच्चे के सिर पर प्यार से हाथ फेरने के लिए
खुद को कष्ट देने के लिए तैयार रहती है..., एैसे ममतामयी छड़ का भरपूर तरह से आनंद
लेने के बाद अपने बचपन का हर वो एक दिन याद आता है जब माँ हजार गलतीयाँ करने पर भी
प्यार से कहती थी ‘‘मेरा प्यारा बच्चा’’। वाह रे बचपन...
आज हम बड़े हो चुके है। और कहने को हम अपने पैरों
पर खड़ें भी हैं। पर आज भी समय आने पर हमें एक कुशल सलाहकार के रूप में हमारी माँ खड़ी
दिखाई पड़ती है। परन्तु इसमें आश्चर्य की बात ये है कि आज भी हमें माँ की सलाह बचपन
की याद दिलाती है। क्योंकि हम कितने बड़े हो जायें, कुछ भी कर लें, कहीं भी पहँुच जायें
पर माँ हमें उसी स्नेह के साथ अपनी सलाह देती है जैसे वो कभी बचपन में दिया करती थी।
बचपन में कितना भोलापन छुपा होता था। कोई उँच नीच
नहीं, कोई भेदभाव नहीं, कोई डर नही्, कोई चिंता नही्। पतंग की तरह बचपन भी अल्प समय
का मोहताज होता है। पतंग कट जाती है और बचपन बीत जाता है। शायद इसीलिए बचपन को पतंग
की संज्ञा दी गई है।
बचपन को अहसास नही होता और ना ही किसी चीज़ का ध्यान
होता है, हम क्या कर रहें है, किसके साथ खेल रहें है, किससे बातें कर रहें है। बचपना
प्यार का दूसरा नाम होता है, ठीक इसी तरह से पतंग को भी किसी चीज़ का ज्ञान नहीं होता।
पतंग हर बाधाओं को तोड़ते हुए मद्मस्त हवाओं के साथ बहती चली जाती है, उसे ना दिशा
का ज्ञान होता है, ना ही धर्मों का और ना ही सीमाओं का। उसे तो बस खुले आसमान में दिल
खोल कर उड़ने की इच्छा रहती है। शायद इसीलिए कभी-कभी अपनी मद्मस्त धारा में बहते-बहते
उसे ध्यान भी नहीं होता कि वो कब सरहद् पार प्रेम का संदेशा लेकर जा पहँचती है।
काश् कोई ऐसा अविष्कार होता जिससे हम-सब जब चाहते
तब अपने सुहाने समय के सफर को दोबारा जीने की इच्छा प्रगट कर पाते, और वो इच्छा पलक
झपकते ही पूरी हो जाती।
पतंग की तरह हमारा बचपन भी विभिन्न रंगों से भरा
हुआ रहता है। बचपन की हर छोटी-छोटी बात एक सुनहरे रंग की तरह चमकती है। हम कुछ भी कर
दें, कोई रोकने-टोकने वाला नहीं। उपर से माँ का प्यार मिलता हे सो अलग। जिसे हम बोनस
पाॅइन्ट कह सकते है। यानी गलतियाँ करने पर भी अगर कोइ प्यार से बोले तो... ‘‘भाई वाह!
क्या बात है....’’ कहने को जी चाहता है।
पर हम जैसै-जैसे बड़े होते है वैसे-वैसे हर खुशी,
हर पल, हर छड़ फीका पड़ता जाता है। शायद इसलिए कि हम समझदार होते जाते है। और चीजों
को जरूरत से ज्यादा समझाने लगते हैं। धीरे-धीरे हमारा बचपना धुंध्लाता जाता है और साथ
ही साथ उसकी प्यारी यादें भी। पर अब आ गया है माँ का बचपन जो कि दोबारा पतंग संग उड़ने
को तैयार है।






