भगत सिंह को भारत के एक ऐसे वीर के रुप में याद किया जाता है, जिसने अपनी जवानी के दिन भारत मां के चरणों में आजादी के फूल चढ़ाने के लिये कुर्बान कर दी। भगत सिंह आज भी भारत की युवा धड़कनों के लिये आदर्श है क्योंकि वो किसी फिल्म या पटकथा के हीरों नहीं बल्कि असल जिंदगी के हीरो है। उनकी शहादत आज भी युवाओं को एक ऐसा जीवन जीने के लिये प्रेरित करती है जिसमें करियर, पैसा, सफलता के साथ-साथ कहीं-न-कहीं देश के प्रति प्यार और जूनून भी शामिल है
मैं भी जीना चाहता हूँ लेकिन -

भगत सिंह ने अपने आखिरी दिनों में कुछ ऐसा कहा जो इस बात की प्रमाण है कि वो भारत मां से कितनी गहराई से जुड़े हुये थे। भगत सिंह ने बहुत ही सरल और सहज तरीके से कहा था कि जिस तरह से हर इंसान में जीने की इच्छा होती है, उसी तरह मैं भी जीना चाहता हूँ और इस बात को मैं छिपाना भी नहीं चाहता। लेकिन मैं कभी-भी ऐसी जिंदगी नहीं जीना चाहता हूँ जिसमें मैं कैद होकर या गुलाम बनकर रहूँ
मैं महान नहीं हूँ-

मेरा नाम अब सिर्फ मेरा नहीं है। अब ये नाम भारत मां की क्रांति का प्रतीक बन चुका है। मैं इतना ऊचाँ और महान नहीं हूँ, लेकिन एक क्रांतिकारी होने की जिम्मेदारी ने मुझे अपने आदर्शों पर डटे रहने के लिये शक्ति और प्रेरणा दी है। दूसरे क्रांतिवीरों की कुर्बानियों के प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है
ये मेरा वादा है -

भारत मां से किये गये शहादत के मेरे प्रण ने मुझे इतना ऊँचा उठा दिया है कि मैं इतना सम्मान जीवित रहने की स्थिति में भी कभी नहीं पा सकता। भगत सिंह ने बहुत ही सरल और सहजता से कहा कि आज शायद मेरी कमजोरियाँ जनता के सामने नहीं हैं। लेकिन अगर मैं डर के कारण फाँसी से बचने के लिये अपने पैर पीछे खिंच लेता हूँ तो, मेरी कमजोरी जग-जाहिर हो जाएगी और क्रांति का ये प्रतीक चिन्ह सिर्फ मेरी कमजोरी की वजह मिट्टी में मिल जाएगा और ये भी हो सकता है कि शायद ये हमेशा के लिए मिट जाए
खुशी से चढूंगा फांसी पर-

इसलिये
मैंने ये तय कर लिया है कि मैं पूरी खुशी से हँसते-हँसते फाँसी पर चढूगां, ताकि
भविष्य में सभी हिन्दुस्तानी माताएँ अपने बच्चों से भगतसिंह बनने के लिये कहा
करेंगी। मेरी फांसी के बाद देश में आजादी के लिए कुर्बानी देने वालों की संख्या
इतनी बढ़ जाएगी कि क्रांति को रोकना साम्राज्यवाद के वश की बात नहीं रहेगी
फांसी से पहले-

ये बात भी सच है कि मैं अपने देश के लिये जो करना चाहता था उसका अभी तक हजारवां हिस्सा भी पूरा नहीं कर पाया हूँ। अगर जिंदा रहता तो, शायद मैं अपने देश के लिये बहुत कुछ करता। बस, यही एक मात्र ऐसा कारण है जो मुझे फांसी से बचने का लालच देता है। लेकिन मुझे ये भी पता है कि मुझसे ज्यादा भाग्यशाली कोई नहीं है जिसे देश के लिये फांसी पर चढ़ने का मौका मिल रहा है और मैं उस घड़ी का इंतजार कर रहा हूँ जब मुझे फांसी दी जायेगी।






