सावन मास आते ही सड़को पर कांवरियो (शिव भक्त) का तांता लग जाता है, पुरे वातावरण में बम-बम भोले की ही आवाज गुँजती है, कांवरिया अपने हाथो मे तथा पैरो मे घुँघरु बाँध के भगवान शिव की जय-जयकार करते आगे बढते जाते है, भगवान शिव के भक्त कांवरियो की सेवा के लिये जगह-जगह केम्प लगाकर, उनके रहने, खाने और आराम करने की पुरी व्यवस्था करते है, और सरकार ने भी कांवरियो के लिए पुरी व्यवस्था की हुई है . कांवरिया सावन मे गेरुआ वस्त्र पहन कर अपनी यात्रा आरम्भ करते है, अलग-अलग स्थानो से शिव भक्त हरिद्वार जा कर गंगा जल से भरी कांवड़ लेकर पदयात्रा करके अपने-अपने स्थानो पर वापस लौटते हैं। श्रावण की चतुर्दशी के दिन उस गंगा जल से अपने निवास के आसपास शिव मंदिरों में शिव का अभिषेक किया जाता है। यह यात्रा सावन आते ही सुरु हो जाती है, शिव भक्तो को इस दिन का बेसबरी से इंतजार रहता है।